• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोक सभा में मणिपुर बनाम लाल डायरी पर नारेबाजी

Slogans raised in Lok Sabha over Manipur vs Red Diary - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। मणिपुर पर प्रधानमंत्री के बयान की मांग को लेकर लगातार पांचवे दिन बुधवार को भी लोक सभा में विपक्षी दलों का हंगामा जारी रहा। बुधवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन ने कारगिल की लड़ाई के शहीदों को नमन करते हुए खड़े होकर मौन रहकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैसे ही प्रश्नकाल की कार्यवाही को शुरू किया, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और गौरव गोगोई ने खड़े होकर अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस का जिक्र किया। इस पर स्पीकर ने चौधरी को कहा, आप अनुभवी सांसद हैं और नियम प्रक्रिया की जानकारी आपको है। इस बीच कांग्रेस, डीएमके और टीएमसी सहित कई दलों के सांसद मणिपुर पर प्रधानमंत्री के बयान वाले बैनर लहराते हुए वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।
सत्ता पक्ष की तरफ से राजस्थान के भाजपा सांसदों ने अपनी-अपनी सीटों पर खड़े होकर सदन में लाल डायरी लहराते हुए अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।
इससे पहले राजस्थान भाजपा सांसदों ने प्रभारी अरुण सिंह के साथ संसद भवन परिसर के गेट नंबर 4 पर भी लाल डायरी लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
इस बीच पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों ने भी अपनी-अपनी सीट पर खड़े होकर ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। नारेबाजी और हंगामे के बीच बिरला ने सदन चलाने का प्रयास किया

यह भी पढ़े

Web Title-Slogans raised in Lok Sabha over Manipur vs Red Diary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lok sabha, noconfidencemotion, मोदी_सरकार_बर्खास्त_करो, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved