• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चीन में पाक मंत्रियों से बात नहीं करेंगी सुषमा स्वराज और निर्मला सीतारमण

Sushma and Nirmala will not hold bilateral talks with Pakistani counterpart - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। अपने चार दिवसीय चीन दौरे पर पहुंची भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण यहां पाकिस्तान से बात नहीं करेंगी। चीन की राजधानी पेइचिंग में 24 अप्रैल को होने वाले शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन में भारत के अलावा पाकिस्तान के भी प्रतिनिधि मौजूद होंगे। लेकिन, दोनों देशों के बीच कोई बातचीत नहीं होगी। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो सुषमा स्वराज और नर्मला सीतारमण इस कार्यक्रम में पाकिस्तान के अपने समकक्षों से मुलाकात नहीं करेंगी। इस दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच किसी तरह की वार्ता का भी कोई प्रस्ताव नहीं है। सुषमा आज चीनी समकक्ष वांग यी के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और शंघाई सहयोग संगठन की मंत्री स्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगी। वांग के साथ मुलाकात सुषमा स्वराज के दौरे का मुख्य बिंदु होगा। दौरे के दौरान वह वांग के साथ कई मुद्दों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जून में प्रस्तावित चीन यात्रा पर चर्चा करेंगी। मोदी शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा करेंगे। सुषमा इस बार मार्च में चीन के शीर्ष राजनयिक पद, स्टेट काउंसलर के पद पर आसीन हुए अधिक शक्तिशाली वांग से मुलाकात करेंगी। दोनों के बीच पिछली दिसंबर में बैठक ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर हुई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sushma and Nirmala will not hold bilateral talks with Pakistani counterpart
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sco meeting, external affairs minister, sushma swaraj, defence minister, nirmala sitharaman, pakistan, china, india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved