• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सुशांत मामला - सीबीआई ने कहा, मामले की हो रही है गहन जांच

Sushant case - CBI said, the case is being investigated intensively - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी से कहा कि वह बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गहन जांच कर रही है। सीबीआई ने उन्नत मोबाइल फोरेंसिक उपकरणों का उपयोग किए जाने की बात कही है। केंद्रीय एजेंसी ने कहा है कि नई वैज्ञानिक तकनीक (साइंटिफिक टेक्निक्स) के इस्तेमाल से प्रोफेशनल तरीके से इस मामले की जांच की जा रही है। एजेंसी ने कहा है कि वह मामले से संबंधित मोबाइल टॉवरों के बेकार हो चुका डेटा का भी गहन विश्लेषण किया गया है। स्वामी को एक विस्तृत जवाब देते हुए सीबीआई पुलिस अधीक्षक नूपुर प्रसाद ने 30 दिसंबर को लिखे पत्र में कहा, "सीबीआई नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करते हुए गहन और पेशेवर तरीके से जांच कर रही है। जांच के दौरान, सभी पहलुओं को देखा जा रहा है और अभी किसी भी पहलू को खारिज नहीं किया जा सकता।" बॉलीवुड अभिनेता सुशांत 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत सिंह राजपूत की मौत को छह महीने बीत चुके हैं। इस बीच कई लोग लगातार अभिनेता की मौत के मामले में जांच में हो रही देरी पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि इस मामले की जांच पहले मुंबई पुलिस द्वारा जांच की जा रही थी, लेकिन बाद में यह जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दी गई थी। इसी बीच राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने सीबीआई से जांच की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी और अब सीबीआई ने जांच की स्थिति के बारे में सुब्रमण्यम स्वामी को जवाब दिया है।
बिहार सरकार की सिफारिशों पर केंद्र की एक अधिसूचना के बाद सीबीआई ने इस साल छह अगस्त को मामला दर्ज किया था। यह मामला 25 जुलाई को बिहार पुलिस की ओर से सुशांत के पिता के.के. सिंह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।
सीबीआई ने सुशांत की पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के करीबी सैमुअल मिरांडा, पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी और अन्य को नामजद किया है।
अपने जवाब में, प्रसाद ने स्वामी को बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा केंद्रीय एजेंसी को जांच के आदेश के एक दिन बाद ही सीबीआई टीम ने 20 अगस्त को मुंबई का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि सुशांत की अप्राकृतिक मौत से जुड़ी परिस्थितियों को देखने के लिए अनुभवी जांच अधिकारियों की एक टीम गठित की गई।
सीबीआई द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया है कि जांच टीम ने सीनियर ऑफिसर्स के साथ अलीगढ़, फरीदाबाद, हैदराबाद, मुंबई, मानेसर (गुरुग्राम) और पटना समेत सभी स्थानों का दौरा किया।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जांच टीम और सीनियर ऑफिसर्स ने घटना से संबंधित परिस्थितियों की बेहतर समझ के लिए कई मौकों पर घटनास्थल का दौरा किया था।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सीबीआई नई साइंटिफिक टेक्निक्स के इस्तेमाल से प्रोफेशनल तरीके से जांच कर रही है। जांच के दौरान सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sushant case - CBI said, the case is being investigated intensively
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sushant case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved