• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

सरकार ने पेश किए आंकड़े : जारी है करीब 1 लाख पर्दो पर भर्ती की प्रक्रिया, जानें...

नई दिल्ली। देश पिछले कुछ समय से आर्थिक मंदी का सामना कर रहा है। ऐसे में बेरोजगारी की समस्या भी लगातार बढ़ रही है। युवा अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं। सरकार भी उन्हें रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रयासरत है। इस बीच आज गुरुवार को कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान इस मुद्दे पर कई जानकारी शेयर की। जितेंद्र सिंह ने लिखित जवाब में दिए गए डेटा के अनुसार बताया कि एक मार्च 2018 तक कुल पदों में छह लाख 83 हजार 823 पद खाली थे। इनमें से पांच लाख 74 हजार 289 पद ग्रुप सी में, 89 हजार 638 पद ग्रुप बी में और 19 हजार 896 पद ग्रुप ए में रिक्त थे। विभिन्न विभागों में खाली पदों की रिपोर्ट के मुताबिक स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने साल 2019-20 के दौरान एक लाख 5 हजार 338 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साल 2017-18 में सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन (सीईएन) में ग्रुप सी और लेवल-1 के विभिन्न पदों के लिए एक लाख 27 हजार 573 संयुक्त भर्तियों की अधिसूचना रेलवे मंत्रालय और रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा नई और भविष्य के खाली पदों के लिए जारी की गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Staff Selection Commission has started recruitment process to fill up 105338 posts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: staff selection commission, ssc, recruitment process, 105338 posts, cen, centralized employment notification, jitendra singh, minister of state for personnel jitendra singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved