• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली के अस्पताल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने की आजम खान से मुलाकात

SP chief Akhilesh Yadav meets Azam Khan in Delhi hospital - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी (सपा) के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरा आजम खान 27 महीने सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात हुई, अखिलेश यादव खुद उनसे दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल मिलने पहुंचे जहां वह भर्ती हैं। ढाई घंटे तक दोनों के बीच मुलाकात चली, इस बैठक में बेटे अब्दुल्ला आजम भी मौजूद रहे। हालांकि खबर यह निकलकर सामने आ रही है कि इस मुलाकात कराने के पीछे कपिल सिब्बल का हाथ माना जा रहा है। इस दौरान अखिलेश यादव ने मुलाकात की तस्वीर को डालकर कहा कि, हम सबकी दुआ है कि आजम साहब शीघ्रतम स्वस्थ हों। वहीं पार्टी ने भी तस्वीरों को डालकर कहा कि, अखिलेश यादव जी ने दिल्ली स्थित सर गंगा राम अस्पताल पहुंच कर जाना वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता जनाब आजम खान साहब का स्वास्थ्य जाना।
आजम खान के जेल से रिहा होने के बाद से ही अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी, जिसके बाद लगातार अखिलेश यादव पर दबाब बढ़ रहा था। क्यूंकि पिछले काफी दिनों से आजम खान की पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से नाराजगी की खबरें सुर्खियों में थी। इसलिए दोनों की यह बैठक बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SP chief Akhilesh Yadav meets Azam Khan in Delhi hospital
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi hospitals, sp chief akhilesh yadav, azam khan meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved