• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में सोनिया और खरगे ने नेहरू को दी श्रद्धांजलि

Sonia and Kharge paid tribute to Nehru in the Central Hall of the Constitution House. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर संविधान सदन ( पुराने संसद भवन ) के सेंट्रल हॉल में उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोक सभा सांसद सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, केसी वेणुगोपाल और राजीव शुक्ला सहित कई वर्तमान सांसदों, पूर्व सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
आपको बता दें कि, तत्कालीन संसद भवन के सेंट्रल हॉल में 5 मई, 1966 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र का अनावरण किया गया था। संसद के नए भवन में दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो जाने के बाद अब संसद के पुराने भवन को संविधान सदन के नाम से जाना जाता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sonia and Kharge paid tribute to Nehru in the Central Hall of the Constitution House.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: constitution house, delhi, jawahar lal nehru, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved