• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले रेवंत रेड्डी पर शहजाद पूनावाला का बड़ा हमला

Shehzad Poonawalas big attack on Revanth Reddy who raised questions on surgical strike - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा ‘पुलवामा अटैक के बाद सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल उठाने को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कह रहे हैं कि पुलवामा में अटैक हुआ कि नहीं, उन्हें पता नहीं। कांग्रेस हमेशा से सेना के मनोबल पर सवाल खड़ा करती आई है। कांग्रेस ने कभी सर्जिकल स्ट्राइक को खून की दलाली बताया, तो कभी बालाकोट एयर स्ट्राइक के बारे में कहा इसमें चील कौए मरे। सेना को सड़क का गुंडा बताया, कांग्रेस ने हमेशा से ही सेना के मनोबल को तोड़ने वाला बयान दिया है।“ उन्होंने कहा, “अब तो यह स्पष्ट हो गया है कि यह संयोग नहीं, बल्कि सोचा समझा प्रयोग है। यह एक प्रकार का वोट बैंक का उद्योग है। कांग्रेस लगातार पाकिस्तान का समर्थन कर उसे हर मामले में क्लीन चिट दे रही है। कसाब को लेकर एक कांग्रेस नेता ने कहा कि करकरे को कसाब ने नहीं मारा। इसके बाद चन्नी जी ने पुंछ हमले को स्टंटबाजी बताकर भारत पर ही दोष मढ़ दिया। इस तरह उन्होंने पाकिस्तान को फिर से क्लीन चिट दे दी। राजा वडिंग ने पुलवामा पर पाकिस्तान को क्लीन चिट दे दी।“
बता दें कि इससे पहले तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने पुलवामा अटैक पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि पुलवामा अटैक केंद्र सरकार की विफलता को दर्शाता है। आखिर आईबी क्या कर रही है? इंटेलिजेंस नेटवर्क क्या कर रहा है?
रेवंत रेड्डी ने कहा, “सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पीएम मोदी ने बालाकोट एयर स्ट्राइक कर राजनीतिक फायदा प्राप्त किया। मेरा मोदी जी से यही सवाल है कि आखिर पुलवामा अटैक क्यों हुआ? आपने इसे क्यों होने दिया? देश की सुरक्षा पर आप क्या कर रहे हैं? आपने आईबी और रॉ जैसी खुफिया एजेंसियों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया? इससे आपकी विफलता सामने आती है।“
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “सर्जिकल स्ट्राइक हुआ या नहीं, किसी को पता भी नहीं है आज तक। आंतरिक सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है।“
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Shehzad Poonawalas big attack on Revanth Reddy who raised questions on surgical strike
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shehzad poonawala, revanth reddy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved