• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई के घर एनआईए का छापा

RIA activist Akhil Gogoi house raids NIA - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को आरटीआई कार्यकर्ता अखिल गोगोई के आवास पर छापा मारा। गोगोई को इसी महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कृषक मुक्ति संग्राम समिति (केएमएसएस) के नेता गोगोई की हिरासत अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही है। गोगोई को एजेंसी द्वारा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और अवैध (गतिविधियां) रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। सिटीजन फोरम द्वारा आयोजित एक विशेष बैठक में वक्ता गोगोई को तब गिरफ्तार किया गया था, जब असम में विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे थे। विभिन्न किसान संगठनों को सलाह देने वाले कार्यकर्ता को पहले असम पुलिस द्वारा उनके खिलाफ राजद्रोह के आरोप के चलते हिरासत में लिया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-RIA activist Akhil Gogoi house raids NIA
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national investigation agency, rti activist, raided akhil gogoi residence, nia raid, new delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved