• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गुजरात चुनाव: राहुल गांधी अब रोज पूछेंगे पीएम मोदी से सवाल, आज का सवाल..

नई दिल्ली। गुजरात चुनावों को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी के खिलाफ पूरी तरह से कमर कस ली है। राहुल गांधी ने आज गुजरात दौरे से पहले पीएम मोदी से एक सवाल पूछा। ज्ञातव्य है कि राहुल गांधी आज गुजरात में तीन रैलियां करने वाले हैं। रैली करने से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी से सवाल किया कि गुजरात की जनता पीएम मोदी से जानना चाहती है कि जो वादे उनसे किए गए थे, वो पूरे क्यों नहीं हुए हैं। कांग्रेस की ओर से गुजरात चुनावों को लेकर जो रणनीति तैयार की गई है, उसके अनुसार राहुल गांधी रोज सुबह पीएम मोदी से एक सवाल पूछेंगे। राहुल गांधी गुजरात में चुनाव के आखिरी तक पीएम मोदी से रोजाना सवाल पूछेंगे। राहुल गांधी ने आज ट्वीट करते हुए पीएम मोदी से पूछा कि 22 सालों का हिसाब, गुजरात मांगे जवाब, गुजरात के हालात पर प्रधानमंत्रीजी से पहला सवाल। आगे राहुल गांधी ने लिखा कि 2012 में वादा किया कि 50 लाख नए घर देंगे, 5 साल में बनाए 4.72 लाख घर, प्रधानमंत्रीजी बताइए कि क्या ये वादा पूरा होने में 45 साल और लगेंगे। ज्ञातव्य है कि पीएम मोदी भी आज गुजरात दौरे पर हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi tweets a question to PM Modi on 2012 promise of housing scheme
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahul gandhi, pm modi, rahul gandhi tweets a question, rahul gandhi question to pm modi, rahul gandhi question on 2012 promise of housing scheme, gujarat elections 2017, gujarat assembly elections 2017, gujarat chunav 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved