• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहुल गांधी मेंटल बैलेंस खो चुके हैं, हंगामा करने वाले सांसदों को निलंबित करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था - प्रल्हाद जोशी

Rahul Gandhi has lost his mental balance, there was no way left but to suspend the MPs who created ruckus - Pralhad Joshi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। राहुल गांधी के आरोपों का सरकार की तरफ से जवाब देते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी अपना मेंटल बैलेंस खो चुके हैं, उन्होंने प्रधानमंत्री का जवाब ही नहीं सुना, उस समय सदन में भी नहीं आए, जबकि प्रधानमंत्री अपने भाषण के दौरान एक घंटे से ज्यादा मणिपुर और पूर्वोत्तर पर बोले हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अभी राहुल गांधी ने पता नहीं क्या-क्या बोला। मणिपुर के इतिहास को जाने बगैर क्या ऐसे बोलना देशभक्ति है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के भाषण से भारत माता शब्द को नहीं हटाया गया है सिर्फ असंसदीय शब्दों को हटाया गया है। हालांकि, इसके साथ ही कटाक्ष करते हुए उन्होंने यह भी जोड़ा कि मोदी सरकार की वजह से इन्हें अब भारत में माता नजर आ रही और ये भी अब भारत माता की जय बोलने लगे हैं। जबकि, इनके सरकार के दौर में भारत माता की जय बोलने पर केस तक कर दिया जाता था।
अधीर रंजन चौधरी, संजय सिंह और राघव चड्ढा के निलंबन को लेकर विपक्षी सांसदों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री जोशी ने कहा कि ये लोग सदन चलने नहीं देते, हंगामा करते हैं। चर्चा का समय तय होने के बावजूद चर्चा में बाधा डालते हैं तो क्या करें।
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के ऐतिहासिक कामों के कारण विपक्ष सदन में चर्चा होने देना ही नहीं चाहता था। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान सरकार ने जनता से जुड़े कई बिलों को सदन में पेश किया। सरकार चर्चा के बिना इन बिलों को पास नहीं करना चाहती थी। लेकिन, कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने दिल्ली सरकार वाले विधेयक जो कि इनके गठबंधन के लिए जरूरी था, उसे छोड़कर किसी अन्य बिल पर चर्चा में रुचि ही नही दिखाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rahul Gandhi has lost his mental balance, there was no way left but to suspend the MPs who created ruckus - Pralhad Joshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pralhad joshi, congress, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved