• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'फिलिस्तीन' लिखा हैंडबैग लेकर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी, फोटो वायरल

Priyanka Gandhi reached Parliament with a handbag written Palestine, photo goes viral - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें एक बार फिर उनका फिलिस्तीन प्रेम दिखाई दिया है। संसद के शीतकालीन के दौरान प्रियंका गांधी सोमवार को एक बैग लेकर पहुंचीं, जिसमें 'फिलिस्तीन' लिखा हुआ है। इस बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बैग के जरिए सीधा मैसेज दिया है कि वह फिलिस्तीन के सपोर्ट में खड़ी हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन का समर्थन किया हो। इससे पहले वह फिलिस्तीन के पक्ष में कई बार आवाज उठा चुकी हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने भारत सरकार से फिलिस्तीन के साथ खड़े होने की वकालत भी की थी। अब प्रियंका गांधी के इस बैग को लेकर सियासी बवाल मच गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी यह फोटो वायरल हो रही है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं।
शिवम त्यागी नाम के एक यूजर ने लिखा, ''प्रियंका गांधी फिलिस्तीन समर्थन का बैग लेकर पहुंची हैं संसद में, क्या कहना चाहेंगे आप?''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''आज संसद में प्रियंका गांधी फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर पहुंचीं। मतलब साफ है कांग्रेस को इतनी दूर के मुस्लिमों की चिंता है, पड़ोसी हिंदू बांग्लादेशियों की नहीं। अभी भी नहीं पहचान पाए तो फिर कभी नहीं।''
पुरोहित नाम के यूजर ने लिखा, ''फिलिस्तीन के समर्थन में प्रियंका गांधी। लगता है ओवैसी के साथ गठबंधन हो सकता है।''
हाल ही में प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के राजदूत डी अफेयर्स अबेद एलराजेग अबू जाजेर से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव में जीत की बधाई दी। उन्होंने राजदूत के साथ बैठक के दौरान गाजा में चल रही इजरायली सेना की कार्रवाइयों की निंदा की थी।
इससे पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने न्यू ईयर 2024 पर फिलिस्तीन के समर्थन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया था। उन्होंने लिखा था, ''जैसा कि हम एक नए वर्ष की शुरुआत का जश्न मनाते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं कि प्रेम, शांति, हंसी और अच्छाई हमारे जीवन को भर दें। आइए हम गाजा में अपने भाइयों और बहनों को याद करें जो अपने जीवन, सम्मान और स्वतंत्रता के अधिकार पर सबसे अन्यायपूर्ण और अमानवीय हमले का सामना कर रहे हैं। जब हमारे बच्चे जश्न मना रहे होते हैं, तो उनके बच्चों की निर्दयता से हत्या की जा रही है। दुनिया के तथाकथित नेता चुपचाप देखते रहते हैं और सत्ता और लालच की तलाश में बेफिक्र होकर आगे बढ़ते रहते हैं। फिर भी लाखों आम लोग हैं जो गाजा में हो रही भयानक हिंसा को रोकने की मांग करते हुए अपनी आवाज उठा रहे हैं और बहादुर दिल वाले ये लाखों लोग हमारे लिए नए कल की उम्मीद लेकर आए हैं। उनमें से एक बनें।''
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Priyanka Gandhi reached Parliament with a handbag written Palestine, photo goes viral
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: palestine, parliament, priyanka gandhi reached parliament with a handbag written palestine, priyanka gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved