• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे देश को करेंगे संबोधित, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद पीएम का पहला संबोधन

Prime Minister Modi will address the country at 8 pm, PMs first address after the success of Operation Sindoor - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार रात देश को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का यह संबोधन रात 8 बजे होगा और माना जा रहा है कि अपने संबोधन में वह 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बातचीत कर सकते हैं। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के बाद प्रधानमंत्री मोदी का यह पहला संबोधन होगा। जानकारी के अनुसार, इस दौरान पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर सकते हैं। इसके अलावा, वह राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और भविष्य की रणनीतियों पर भी अपनी बात रख सकते हैं। पीएम मोदी का यह संबोधन ऑपरेशन सिंदूर के परिणाम और सरकार की आगामी दिशा पर केंद्रित हो सकता है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए भारतीय सुरक्षा सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई का भी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
पीएम मोदी के संबोधन का देशभर के टीवी चैनल, रेडियो स्टेशन और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारण किया जाएगा, जिसमें पीएम के संदेश और आगे की रणनीति पर नजर होगी।
इससे पहले, सेना की ओर से 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर समय-समय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी जा रही है। सोमवार को ही प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिराज के मलबे की क्लिप भी दिखाई। साथ ही पीएल-15 एयर-टू-एयर मिसाइल का मलबा दिखाया।
एयर मार्शल एके भारती ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, "यह दुख की बात है कि पाकिस्तानी सेना ने हस्तक्षेप करने का फैसला किया और वह भी आतंकवादियों के लिए, और इसलिए हमने जवाब देने का फैसला किया।"
एयर मार्शल एके भारती ने कहा, "कल हमने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए की गई सफल संयुक्त कार्रवाइयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी थी। हमने दोहराया कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों और उनके ढांचे के खिलाफ है, न कि पाकिस्तानी सेना के खिलाफ। हालांकि, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करने और हस्तक्षेप करने का फैसला किया, जिसके कारण हमें उचित जवाब देना पड़ा। उन्हें जो नुकसान हुआ है, उसके लिए पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Prime Minister Modi will address the country at 8 pm, PMs first address after the success of Operation Sindoor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister narendra modi, narendra modi, nation, india, pakistan, ceasefire, pok, operation sindoor, india air defense system, modi government, chandigarh, gujarat, hazira port, fact check, pm modi, high-level meeting, indian drone, gujranwala, pm shahbaz sharif, shahbaz sharif, president draupadi murmu, wing commander vyomika singh, lt col sofia qureshi, sofia qureshi, vyomika singh, jaishankar, zero tolerance, foreign minister, airstrike, indiafightsterroristan, indianarmy, breakingnews, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved