नई दिल्ली। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने शनिवार को छठ मनाने वाले लोगों को शुभकामनाएं व बधाई दीं। राष्ट्रपति ने ट्वीट करते हुए छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं। आइए, छठ पूजा पर भगवान सूर्य, नदियों और धरती मां के प्रति हम अपनी आस्था प्रकट करें। मेरी कामना है कि यह पर्व हम सभी के जीवन में खुशहाली लाए तथा हमें प्रकृति का सम्मान करने के लिए प्रेरित करे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सोनिया गांधी ने भी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी और व्रत करने वाले लोगों के प्रति विशेष सम्मान भाव जाहिर किया। उन्होंने भगवान सूर्य और छठ मैया से सभी को सुख, शांति, स्वास्थ्य, धन और समृद्धि प्रदान करने की भी प्रार्थना की।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope