• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर सियासी बवाल, भाजपा ने बताया एंटी-नेशनल

Political Uproar Over Neha Bora Remarks on Bangladesh; BJP Labels Her Anti-National - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आईसा) अध्यक्ष नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। नेहा बोरा द्वारा दिए गए बयान, "बांग्लादेश ने क्रांति का रास्ता दिखाया है" पर भाजपा ने तीखा पलटवार किया है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, "नेहा बोरा का यह बयान स्वयं अपने आप में बताता है कि वह किस प्रकार से एंटी-नेशनलिस्ट हैं। बहुत सारे लोग ध्यान से उनको देख रहे हैं और उनके कार्यकलापों को देख रहे हैं। इस तरह के बयान देश के हित में नहीं हैं।" महाराष्ट्र भाजपा के नेता राम कदम ने कहा, "नेहा बोरा हों या कॉकरोच पार्टी वाले हों, ये सारे विदेश में बैठे हुए कुछ लोगों के धनदाताओं के आश्रय पर टिके हुए हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, अमेरिका की मिलबेन (रिपोर्ट) कह रही है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि इन लोगों की मंशा देश में अराजकता फैलाने की है। राम कदम ने कहा, "इनकी मंशा है कि श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल जैसे देशों में जिस प्रकार से अराजकता फैली, वैसी ही अराजकता ये भारत में फैलाना चाहते हैं। आज ये देश प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रगति कर रहा है। जो अर्थव्यवस्था 11वें नंबर पर थी, आज चौथे से तीसरे नंबर पर आने की तैयारी कर रही है।" उन्होंने कहा, "देश में अराजकता फैलाना, झूठा भ्रम फैलाना, हाथ में संविधान लेकर संविधान को ही कमजोर करना, यही इनकी मानसिकता बन गई है। देश-विरोधी तत्वों को देश भली-भांति जानता है।"
वहीं, कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यह उनका निजी बयान हो सकता है। मुझे इस बयान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने इसे देखा भी नहीं है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना मेरे लिए ठीक नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगा कि बांग्लादेश हमें नहीं सिखा सकता। भारत उससे कई गुना बड़ा है, हमारा लोकतंत्र कहीं ज्यादा मजबूत और परिपक्व है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Political Uproar Over Neha Bora Remarks on Bangladesh; BJP Labels Her Anti-National
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, neha bora, bangladesh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved