नई दिल्ली। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान दो दिवसीय यात्रा पर भारत में हैं। उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों ने आतंकवाद का मिलकर मुकाबला करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला बोल दिया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसमें भारत के 40 जवान शहीद हो गए थे। मोदी ने कहा कि भारत और सऊदी अरब के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सम्बन्ध सदियों पुराने हैं। और यह सदैव सौहाद्र्रपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। हमारे लोगों के बीच के घनिष्ठ और निकट संपर्क हमारे देशों के लिए एक सजीव सेतु है। हिज मेजेस्टी की और रॉयल हाईनेस आपकी व्यक्तिगत रुचि और मार्गदर्शन से हमारे द्विपक्षीय सबंधों में और भी प्रगाढ़ता, मधुरता और शक्ति आई हैं।
यह हमारे विस्तृत पड़ोस में है, एक करीबी दोस्त है और भारत की ऊर्जा सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्रोत भी है। आज, 21वीं सदी में, सऊदी अरब, भारत के सबसे मूल्यवान रणनीतिक साझेदार में है। आज हमने द्विपक्षीय संबंधों के सभी विषयों पर व्यापक और सार्थक चर्चा की है। हमने अपने आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का निश्चय किया है।
हमारे ऊर्जा संबंधों को स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप में तब्दील करने का समय आ गया है। दुनिया की सबसे बड़ी रिफाइनरी और स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व में सऊदी अरब की भागीदारी, हमारे ऊर्जा संबंधों को बायर-सेलर रिलेशन से बहुत आगे ले जाती है।
हम अक्षय ऊर्जा के क्षेत्रों में अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। हम इंटरनेशनल सोलर अलायंस में सऊदी अरब का स्वागत करते हैं। परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग, विशेषरूप से वाटर डिसेलिनेशन और स्वास्थ्य के लिए, हमारे सहयोग का एक और आयाम होंगे।
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से गाड़ी टकराने से तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत
राहुल गांधी ने पिता राजीव गांधी को याद कर कहा, उनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार दिया
पीएम की पसंद में राहुल गांधी, केजरीवाल से आगे मोदी: सर्वे
Daily Horoscope