• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीएम मोदी ने की मन की बात,कहा-न्यू इंडिया के लिए प्रेरक थे पटेल

PM narender Modi did man ki baat - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली।पीएम मोदी ने आज मन की बात में सबसे पहले छठ पूजा के महत्व के बारे में बताया और उससे प्ररेणा लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। मोदी ने कहा कि खादी पर की गई मेरी अपील का असर हो रहा है।दिल्ली के स्टोर में खादी की बिक्री बढ़ी है।वहीं इससे जुड़े लोगों के भी चेहरे पर रौनक आई है। पीएम मोदी ने सीमा पर तैनात जवानों के साथ मनाई गई दीवाली के अनुभवों को भी साझा किया।इस मौके पर मोदी ने जवानों के संघर्ष,त्याग को नमन किया।पीएम ने कहा कि हमारे जवान विश्व भर में शांति स्थापित कर रहे हैं। वहीं मोदी ने सिस्टर निवेदिता की 150वीं जयंती पर उन्हें नमन किया।उनके काम और योगदान और देशसेवा को भी याद किया। पीएम ने आगामी 14 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पंडित जवाहर लाल नेहरू को नमन किया।वहीं मोदी ने बच्चों में हो रही डायबिटीज को लेकर चिंता जताई।वहीं बच्चों को योग और खुले मैदान में खेलने की सलाह दी है।इसके साथ ही युवा भी योग को अपनाएं।
पीएम ने भारतीय हॉकी टीम को भी बधाई दी है।मोदी ने कहा कि हॉकी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।10 साल बाद एशिया चैंपियन बनने की बधाई दी।
स्वच्छ भारत मिशन पर पूरा देश में अच्छी पहल हो रही है।देशवासियों के सराहनीय पहल पर मुझे बहुत खुशी हो रही है।महाराष्ट्र के चंद्रपुर में एक किले के आसपास लोगों ने 200 दिन तक लगातार साफ सफाई कर वहां की पूरी तस्वीर ही बदला डाली है।
आगामी 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया।मोदी ने कहा कि पटेल आधुनिक भारत की नींव रखी।इस मौके पर देश भर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-PM narender Modi did man ki baat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm narender modi did man ki baat, mannkibaat, pmo, narender modi, sardar patel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved