नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमते लगातार बढ़ती ही जा रही है। शनिवार को भी इनके दाम में बढ़ोतरी हुई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.38 पैसा हो गया है जबकि डीजल 72.51 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 87.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.98 रुपए प्रति लीट बिक रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोलकाता में पेट्रोल-डीजल क्रमश: 39 पैसे और 44 पैसे बढक़र क्रमश: 83.27 रुपये और 75.36 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहे हैं। एक अन्य महानगर चेन्नई में पेट्रोल-डीजल के भाव क्रमश: 83.54 रुपये और 76.64 रुपये प्रति लीटर हैं। आज पेट्रोल-डीजल के दाम बढऩे के लिहाज से चेन्नई सबसे टॉप पर रहा है। यहां पेट्रोल 41 पैसे जबकि डीजल 47 पैसे महंगा हो गया है।
आपको बता दे कि 16 अगस्त से लेकर अब तक पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है तेल की कीमते बढऩे के कारण महंगाई में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
10 सितंबर को भारत बंद-
डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों पर कांग्रेस ने परसों यानी सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया है। बंद से पहले कांग्रेस कल देश में 100 जगहों पर और प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने 10 सितंबर को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए घटक दलों से आह्वान किया है, साथ ही उन्होंने बिहारवासियों से भी अपील की है कि वो बंद को सफल बनाने में साथ दें।
पेट्रोलियम मंत्री ने दिया था बड़ा बयान-
पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कल कई बड़ी बातें कही थीं। उन्होंने कहा कि जरूरी हो गया है कि इन्हें अब जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) के दायरे में लाया जाए। उन्होंने आगे कहा कि तेल कीमतों के बढऩे की वजह अंतर्राष्ट्रीय हैं, लिहाजा इन्हें जीएसटी के दायरे में लाकर ही कीमतों पर कुछ नियंत्रण पाया जा सकता है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि फ्यूल कीमतों में अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक और आर्थिक परिस्थितियों के कारण अचानक बढ़ोतरी आई है और इस बारे में केंद्र सरकार जागरूक है। इसलिए अब ये जरूरी हो गया है कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope