• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी, कच्चे तेल में नरमी

दिल्ली। पेट्रोल के दाम में मंगलवार को लगातार चौथे दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा। डीजल के दाम में भी लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी का रुख बना हुआ है। जानकारों की मानें तो अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढऩे से कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है जोकि आगे भी बना रह सकता है। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 10 पैसे जबकि मुंबई में नौ पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की। वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में सात पैसे, जबकि मुंबई में आठ पैसे की बढ़ोतरी की गई। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.63 रुपये, 72.71 रुपये, 76.25 रुपये और 73.29 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
चारों महानगरों के पेट्रोल पंप स्टेशनों पर डीजल क्रमश: 64.54 रुपये, 66.30 रुपये, 67.55 रुपये और 68.14 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।
ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा मंगलवार को आईसीई पर पिछले सत्र के मुकाबले 1.22 फीसदी की कमजोरी के साथ 58.88 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था। वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का फरवरी डिलीवरी अनुबंध 1.27 फीसदी की गिरावट के साथ 49.56 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Petrol and diesel prices rise, crude oil softening
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: diesel prices, petrol, diesel prices rise, crude oil softening, crude oil, diesel petrol, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved