• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोग का सरकारी अस्पतालों पर भरोसा बढ़ा:सर्वे

People trust in government hospitals increased: Survey - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली,| कोरोनावायरस प्रकोप के बीच, लोगों का सरकारी अस्पतालों पर भरोसा तेजी से बढ़ा है। आईएएनएस-सी वोटर के सर्वेक्षण से रविवार को यह जानकारी मिली। देशभर में किए गए सर्वेक्षण में, 2018 में बमुश्किल 37.6 प्रतिशत लोगों का सरकारी अस्पतालों में 'बहुत ज्यादा भरोसा' था, बल्कि इस वर्ष यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा और 52.8 प्रतिशत लोग सरकारी अस्पतालों पर भरोसा करने लगे हैं। सर्वे के मुताबिक, इसी तरह से, लोगों का निजी अस्पतालों में भी थोड़ा विश्वास बढ़ा है। 2018 में, इलाज के लिए 34.1 प्रतिशत लोग निजी अस्पतालों पर भरोसा करते थे, लेकिन अब यह प्रतिशत 38.2 है। हो सकता है कि अस्पताल पर विश्वास करने में यह बदलाव कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की वजह से आए हैं।
इसके विपरीत, इन संस्थानों में विश्वास की कमी दिखाने वाले भारतीयों की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से कमी आई है।
2018 में, 1.6 और 41.3 प्रतिशत लोग क्रमश: सरकारी और निजी अस्पताल में भरोसा नहीं किया करते थे। अब यह प्रतिशत घटकर क्रमश: 0.8 प्रतिशत और 20.6 प्रतिशत हो गया है।
यह परिवर्तन सभी भौगोलिक, आय और शिक्षा के स्तर के साथ-साथ और जातीय पहचानों में दिखाई देता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People trust in government hospitals increased: Survey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: people trust in government hospitals increased survey, government hospitals india, coronavirus, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved