• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

पाक से अब मेज पर नहीं, युद्ध के मैदान में बात हो,यहां जानें किसने क्या कहा

नई दिल्ली। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गुरुवार को हुए आत्मघाती हमले से आहत पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि अब पाकिस्तान के साथ टेबल पर नहीं बल्कि युद्ध के मैदान में बात होनी चाहिए। गंभीर ने ट्विटर पर लिखा कि हां, अलगाववादियों-आतंकियों और पाकिस्तान से बात तो जरूर होनी चाहिए लेकिन यह बात टेबल पर नहीं बल्कि अब युद्ध के मैदान में होनी चाहिए। अब बस बहुत हुआ। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने कहा कि पाकिस्तान में निराशा है, सफल चुनावों के बाद वे नए आतंकवादियों की भर्ती नहीं कर सके, पथराव बंद हो गया, इसलिए वह कुछ करना चाहते थे। हमने सभी प्रतिष्ठानों और छावनियों को सतर्क कर दिया है क्योंकि पाकिस्तान कुछ और कर सकता है। आरएसएस के मुखिया मोहन भागवत ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए मोदी सरकार की ओर से ऐक्शन लिए जाने की उम्मीद जताई। भागवत ने कहा कि यह कायराना हरकत है, इसकी हम तीखी निंदा करते हैं। इस घटना को लेकर हमें सरकार से ऐक्शन की उम्मीद है। भागवत ने कहा कि हमने बहुत कुछ सहन किया है। आज भी सह रहे हैं। आज के इस हमले से यह साबित होता है। उन्हें जवाब देना होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Pak is no longer on the table, talk about the battlefield , Know who said what
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: \r\npulwama, srinagar, jammu, gautam gambhir, pakistan, rss chief mohan bhagwat, rss\s chief minister bhaiyaji joshi, ncp chief sharad pawar, vicky kaushal, anupam kher, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved