• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'सौगात-ए-मोदी' पर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद बोले, 'भाजपा के पास दिखाने के लिए कुछ नहीं'

On Saugat-e-Modi, TMC MP Kirti Azad said, BJP has nothing to show - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। ईद-उल-फितर के अवसर पर केंद्र सरकार देशभर के 32 लाख गरीब मुसलमानों को 'सौगात-ए-मोदी' की सौगात देने जा रही है। 'सौगात-ए-मोदी' को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि भाजपा के पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है। मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि आपने कभी मगरमच्छ का मुंह देखा है। मुंह जब खोलता है तो लगता है कि हंस रहा है। लेकिन, उसके नजदीक जाएंगे तो वह आपको निगल जाएगा। भाजपा का हाल भी कुछ ऐसा ही है। अब उन्होंने मुसलमानों को खुश करने के लिए 'सौगात-ए-मोदी' दे दिया है। भाजपा की हरकतों से दुनिया वाकिफ है। इनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि आज के दिन इससे बढ़िया मजाक सुनने को नहीं मिल सकता था। ईद पर 'सौगात-ए-मोदी' को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा, "ईद, बैसाखी और गुड फ्राइडे, भारतीय नववर्ष आ रहे हैं। इन त्योहारों पर हमने तय किया है कि हमारे अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता पीएम मोदी की ओर से 'सौगात-ए-मोदी' किट वितरित करेंगे। इसमें खाने-पीने का सामान होगा और घर की महिला मुखिया के लिए एक सूट का कपड़ा होगा। इसमें सभी जरूरी सामान होंगे। ईद आने वाली है, इसलिए इसमें सोया, चीनी, ड्राई फ्रूट्स, बेसन और दूध के पैकेट होंगे। इसी तरह हम बैसाखी और गुड फ्राइडे के लिए जरूरी सामान वितरित करने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए हमारे भाजपा मोर्चा के करीब 32,000 पदाधिकारी 100-100 घरों में जाएंगे। इस तरह हम 32 लाख घरों तक पहुंचकर 'सौगात-ए-मोदी' बांटेंगे।
भाजपा नेता संजय मयूख ने कहा है कि मैंने हमेशा कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के सिद्धांत का पालन करते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। जब हम शौचालय बनाते हैं, तो वे सभी के लिए होते हैं - हिंदू और मुसलमान दोनों के लिए। जब ​​हम घर बनाते हैं, तो वे सभी के लिए होते हैं - हिंदू और मुसलमान दोनों के लिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On Saugat-e-Modi, TMC MP Kirti Azad said, BJP has nothing to show
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: saugat-e-modi, tmc, kirti azad, bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved