• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

29, 30 और 31 मार्च को भी खुले रहेंगे आयकर विभाग के कार्यालय

offices of Income Tax Department will be open on 29, 30 and 31 March - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आयकर रिटर्न दाखिल करने और संबधित कार्य पूरा करने के लिए देश भर में सभी आयकर कार्यालय क्रमश: 29, 30 और 31 मार्च 2018 को खुले रहेंगे। आकलन वर्ष 2016-17 और 2017-18 के लिए विलम्बित रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि और आकलन वर्ष 2016-17 के लिए संशोधित रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2018 है। वित्त वर्ष 2017-18 शनिवार (31 मार्च, 2018) को खत्म हो रहा है। 29 और 30 मार्च, 2018 को भी छुट्टियां होने की वजह से सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इसलिए आयकर रिटर्न दाखिल करने और संबधित कार्य पूरा करने के लिए देश भर में सभी आयकर कार्यालय 29, 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी। बयान में कहा गया कि आयकर विभाग के एएसके केंद्र भी इन दिनों खुले रहेंगे। करदाताओं को मदद मुहैया कराने और उनके द्वारा रिटर्न दाखिल करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-offices of Income Tax Department will be open on 29, 30 and 31 March
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: income tax return, income tax office, income tax department, finance ministry, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved