• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

NTA ने जारी किया अधिकृत प्रेसनोट : NEET-UG 2026 रद्द, अब CBI करेगी धांधली की जांच, दोबारा परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होगी

NTA issues official press release: NEET-UG 2026 cancelled, CBI to investigate rigging, re-examination date to be announced soon - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली | देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 को लेकर चल रहे विवादों के बीच केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है। 3 मई 2026 को आयोजित की गई परीक्षा को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है। पारदर्शिता और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अब यह परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी। NTA द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों की जांच रिपोर्टों के आधार पर भारत सरकार ने मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का निर्णय लिया है। CBI अब पेपर लीक के आरोपों और संदिग्ध नेटवर्क की व्यापक जांच करेगी। NTA ने स्पष्ट किया है कि वे जांच एजेंसी को हर संभव दस्तावेज और सहयोग उपलब्ध कराएंगे। अभ्यर्थियों के लिए राहत : फीस होगी वापस
छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए NTA ने घोषणाएं की हैं :
निःशुल्क री-एग्जाम : दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए छात्रों से कोई अतिरिक्त आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।
फीस रिफंड : 3 मई की परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों की फीस वापस (Refund) की जाएगी।
नया रजिस्ट्रेशन नहीं : उम्मीदवारों को फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है, उनका पुराना डेटा ही मान्य रहेगा।
आंतरिक संसाधन : दोबारा परीक्षा का पूरा खर्च NTA अपने आंतरिक संसाधनों से वहन करेगा।
असुविधा के लिए खेद : NTA के निदेशक ने कहा कि परीक्षा दोबारा कराने से लाखों परिवारों को होने वाली असुविधा का उन्हें आभास है, लेकिन परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बनाए रखने के लिए यह कड़ा फैसला जरूरी था। एनटीए ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक चैनलों के माध्यम से दी गई जानकारी को ही सही मानें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NTA issues official press release: NEET-UG 2026 cancelled, CBI to investigate rigging, re-examination date to be announced soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neet ug 2026, exam cancelled, re-exam update, cbi inquiry, paper leak investigation, nta press release, student relief, fee refund, medical entrance exam, national testing agency, government of india decision, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved