• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसून विदाई की ओर, कई राज्यों को रखा प्यासा, कईयों में बरपाया कहर

Now this time of Monsoon farewell, many states kept thirsty, many wreak havoc - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। मानसून की विदाई का समय आ गया है। मानसून ने देश के कई इलाकों में जमकर बारिश की तो कई इलाकों को तरसाया। अब जाते-जाते भी मानसून ने ओडिशा-आंध्रप्रदेश में जमकर पानी बरसाया। वहीं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व राजस्थान में मौसम फिर बदल गया। गत दिवस और आज भी बारिश ने प्रदेश को भिगोया। हालांकि देशभर में इस साल मानसूनी बरसात में 10 प्रतिशत की कमी अाई है। मानसून ने कुछ राज्यों में भारी तबाही मचाई वहीं कुछ राज्यों को सूखा रखा। केरल की अतिवृष्टि सभी काे याद है।

मानसून ने इस साल 29 मई को केरल से प्रवेश किया। 12 दिन तक यह सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ा। इसके बाद इसकी गति धीमी पड़ गई। करीब दो हफ्ते बाद इसने रफ्तार पकड़ी और फिर देश के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई। इसके बाद रफ्तार में उतार-चढ़ाव आते रहे। मौसम विभाग की ओर से 22 सितंबर के बाद मानसून की विदाई की तारीख बताई गई थी।

देश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में बारिश में कुल 24 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। अरुणाचल में बारिश में सबसे ज्यादा 32 फीसदी की कमी दर्ज हुई है। इसके बाद असम और मेघालय में 28, झारखंड में 25 और बिहार में बारिश में 21 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में अब तक सामान्य से 22 फीसदी कम बारिश हुई है। पश्चिमी राजस्थान में 24, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 और पंजाब में 16 फीसदी की कमी दर्ज की गई है।

मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश में बारिश में 15, सौराष्ट्र-कच्छ में 32, बाकी गुजरात में 24 और ओडिशा में 15 फीसदी की कमी दर्ज की गई। मराठवाड़ा में 15 फीसदी की कमी देखी गई। वहीं, देश के दक्षिणी राज्यों में केरल में इस समय तक सामान्य से 26 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। लक्षद्वीप में बारिश में 46, उत्तरी कर्नाटक में 29 और आंध्र के रायलसीमा में 35 फीसदी की कमी दर्ज हुई है। मॉनसून के बादल अब देश के उत्तरी और पूर्वी इलाकों से हट गए हैं। इनका जमाव फिलहाल देश के पश्चिमी, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्र में है। इस कारण बाकी जगहों पर अब बारिश में हुई कमी की भरपाई होना मुश्किल है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now this time of Monsoon farewell, many states kept thirsty, many wreak havoc
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: monsoon farewell, floods of kerala, rivers on breeze, lack of rain, weather update, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved