• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में एनआईए की छापेमारी, एक हिरासत में

NIA raids in Jammu and Kashmir and Tamil Nadu, one in custody - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में एनआईए की छापेमारी के दौरान मंगलवार को एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। अलग-अलग मामलों में जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु में कई स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में हिरासत में लिए गए व्यक्ति को संदिग्ध बताया जा रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान उजागर नहीं की गई है। आतंकी फंडिंग मामले में केंद्र शासित प्रदेश में छापेमारी की जा रही है। एक सूत्र ने बताया कि तमिलनाडु में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। सोशल डेमोकेट्रिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है।
एनआईए की टीमें कई आपत्तिजनक दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।
अभी तक एनआईए ने छापेमारी पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी टिप्पणी नहीं की है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NIA raids in Jammu and Kashmir and Tamil Nadu, one in custody
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nia raid, jammu and kashmir, tamil nadu, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved