• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस : मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: Judicial Custody of Masterminds PV Kulkarni and Shivraj Motegaonkar Extended Until July 11 - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दो प्रमुख आरोपियों, पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर, की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है। सीबीआई के अनुसार, पीवी कुलकर्णी इस कथित पेपर लीक मामले का मुख्य साजिशकर्ता है। वह महाराष्ट्र के लातूर का निवासी और रसायन विज्ञान का रिटायर्ड प्रोफेसर है। जांच एजेंसी का दावा है कि कुलकर्णी कई वर्षों तक नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र तैयार करने वाले पैनल का हिस्सा रहा था। आरोप है कि उसने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की परीक्षा प्रक्रिया का दुरुपयोग करते हुए पुणे में विशेष कोचिंग कक्षाओं के माध्यम से छात्रों तक प्रश्नपत्र पहुंचाया। जांच एजेंसी के अनुसार, दूसरे आरोपी शिवराज मोटेगांवकर लातूर स्थित आरसीसी कोचिंग का संचालक है। आरोप है कि परीक्षा से करीब 10 दिन पहले उसके पास प्रश्नपत्र और उनके उत्तर पहुंच गए थे। सीबीआई का दावा है कि उसने एनटीए के पैनल से जुड़े कुछ लोगों, पीवी कुलकर्णी और मनीषा मंदारे के माध्यम से कथित तौर पर प्रश्नपत्र हासिल किया था।
इससे पहले भी दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 8 जुलाई 2026 तक बढ़ाई गई थी। 24 जून को न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर दोनों आरोपियों को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था। सुनवाई के बाद अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत 8 जुलाई तक बढ़ा दी थी। अब अदालत ने एक बार फिर दोनों आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई 2026 तक बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन पहले 3 मई को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया था। पेपर लीक विवाद सामने आने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई। इसके बाद एनटीए ने 21 जून को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक निगरानी के बीच दोबारा परीक्षा आयोजित कराई।
सीबीआई इस मामले में लगातार जांच कर रही है और पेपर लीक की साजिश में शामिल सभी लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे भी कई अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NEET-UG 2026 Paper Leak Case: Judicial Custody of Masterminds PV Kulkarni and Shivraj Motegaonkar Extended Until July 11
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shivraj motegaonkar, masterminds pv kulkarni, neet-ug 2026 paper leak case, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved