नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर मचा सियासी घमासान अब दिल्ली तक पहुंच चुका है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादन आज से इस मामले पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देने वाले हैं। नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित दूसरे विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हो सकते है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इस यौन शोषण कांड पर शुक्रवार को पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे शर्म का विषय बताया था। नीतीश कुमार ने इस घटना पर अफसोस जाहिर करते हुए ये भी कहा कि जो पापी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। लेकिन विपक्ष आरजेडी नीतीश कुमार के इतने आश्वासन से संतुष्ट नहीं है। तेजस्वी इस कांड के बहाने नीतीश सरकार को घेरने की कोशिश में हैं।
आपको बता दें कि इस धरना को तेजस्वी यादव ने गैर राजनीतिक करार देते हुए सभी आम लोगों से इसमें जुडऩे की अपील की है। तेजस्वी यादव ने कुछ दिन पहले कहा था कि मुजफ्परपुर में जिस तरह का कांड हुआ उससे पूरा देश शर्मसार है। तेजस्वी ने बताया कि वह दिल्ली में धरना आयोजित कर पीडि़त लड़कियों के लिए न्याय की मांग करेंगे, साथ ही देश की जनता से पीडि़तों के लिए न्याय के पक्ष में खड़ा होने की मांग कर रहे है।
लद्दाख में सड़क हादसा: जवानों को ले जा रहा सेना का वाहन श्योक नदी में गिरा, 7 की मौत
आय से अधिक संपत्ति का मामला : हरियाणा के पूर्व सीएम चौटाला को 4 साल की सजा, 50 लाख रुपये का जुर्माना
वीवीएसएस ने ज्ञानवापी मामले से जुड़ी फोटो और वीडियो सामग्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की
Daily Horoscope