• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत और बांग्लादेश बीच मिताली एक्सप्रेस शुरू, देशों के बीच मील का पत्थर साबित होगी: अश्विनी वैष्णव

Mithali Express started between India and Bangladesh, will prove to be a milestone between countries: Ashwini Vaishnav - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरी ट्रेन मिताली एक्सप्रेस की शुरूआत हो गई है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और उनके बांग्लादेशी समकक्ष मोहम्मद नुरुल इस्लाम सुजान ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मिताली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर वैष्णव ने कहा कि मिताली एक्सप्रेस दोनों देशों के बीच दोस्ती बढ़ाने, रिश्ते मजबूत करने में मील का एक और पत्थर साबित होगी। रेलमंत्री ने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच संबंध हमारी साझा विरासत है। ये हमारे साझा वर्तमान और हमारे साझा भविष्य पर आधारित हैं। आज दोनों देशों में जो विकास हो रहा है, वह सभी स्तरों पर दोनों देशों के बीच मधुर मित्रता के कारण बहुत तेजी से बढ़ा है। इससे पहले 29 मई को भी दोनों देशों के यात्रियों की सुविधा के लिए कोलकाता-ढाका-कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस और कोलकाता-खुलना-कोलकाता बंधन एक्सप्रेस की यात्री सेवा फिर से शुरू की गई थी, जो कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से बंद थी। बुधवार के अब तीसरी ट्रेन मिताली एक्सप्रेस भी शुरू की गई है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 13132 न्यू जलपाईगुड़ी- ढाका छावनी मिताली एक्सप्रेस एक सप्ताह में दो दिन रविवार और बुधवार को चलेगी। अपनी नियमित सेवा के दौरान ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से भारतीय समयानुसार 11 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और न्यू जलपाईगुड़ी से हर रविवार और बुधवार को 11:45 सुबह बजे रवाना होगी। यह उसी दिन रात 22:30 पर ढाका पहुंचेगी। वहीं ढाका से यह ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को 21:30 रात को रवाना होगी और अगले दिन सुबह 7:15 पर न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी।
गौरतलब है कि न्यू जलपाईगुड़ी से ढाका कैंट के बीच की दूरी 595 किलोमीटर है। इस सफर को तय करने में ट्रेन को 9 घंटे 45 मिनट लगेंगे, जिसमें केवल सवा घंटे की यात्रा भारतीय इलाके में होगी। केवल 61 किलोमीटर भाग भारत में होगा। इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत होने के साथ ही बंगाल-बिहार में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mithali Express started between India and Bangladesh, will prove to be a milestone between countries: Ashwini Vaishnav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashwini vaishnav, india and bangladesh, mithali express starts, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved