• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आज से शुरू, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

Lord Jagannath Rath Yatra starts today, President and Prime Minister gave best wishes - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी में होने वाली भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा का शुभारंभ आज (7 जुलाई ) हो रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत तमाम दिग्गजों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया के जरिए देश की समृद्धि की प्रार्थना की है। उन्होंने लिखा है, "भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आज देश-दुनिया के अनगिनत जगन्नाथ-प्रेमी रथ पर विराजमान तीनों भगवत्स्वरूपों के दर्शन हेतु उत्साह-पूर्वक प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस महापर्व के अवसर पर महाप्रभु श्री जगन्नाथ से मैं सभी के सुख, शांति और समृद्धि हेतु प्रार्थना करती हूं। जय जगन्नाथ!" उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी श्री जगन्नाथ यात्रा को दिव्य बताया है। लिखा है, " श्री जगन्नाथ यात्रा के शुभ अवसर पर मेरी शुभकामनाएँ! श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का गहरा ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है, जो प्राचीन भारतीय परंपराओं में निहित है, जो भक्ति, एकता और समृद्ध विरासत को दर्शाती है। जैसा कि हम इस पवित्र अवसर का जश्न मनाते हैं, भगवान जगन्नाथ की दिव्य यात्रा हमारे लिए स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक संतुष्टि लाए।"
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान की कृपा बने रहने की प्रार्थना की है। सोशल पोस्ट में लिखा है," पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएँ। हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनकी कृपा हम पर सदैव बनी रहे।"
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस शुभ अवसर पर अहमदाबाद स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर की मंगला आरती में शामिल हुए। उन्होंने भी रथ यात्रा को भारतीय सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का पुण्य अवसर बताया।
अमित शाह ने कहा, " महाप्रभु जगन्नाथ जी की रथ यात्रा भारतीय सांस्कृतिक विरासत व समृद्धि को सहेजने और नया उत्कर्ष प्रदान करने का पुण्य अवसर है, जिसे देश के करोड़ों श्रद्धालु अत्यंत भक्तिभाव से मनाते हैं। यह यात्रा प्रतीक है कि भारतीय संस्कृति प्रवृत्ति से ही चलायमान है और उत्सव व अध्यात्म इसके धुरी हैं। मैं सभी देशवासियों को महाप्रभु की रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ और महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र व माता सुभद्रा से सभी के कल्याण व उन्नति की कामना करता हूँ। जय जगन्नाथ!"
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी समृद्धि की कामना करते हुए एक्स पर भावनाएं व्यक्त की हैं। लिखा है, " रथयात्रा के शुभारम्भ के शुभ अवसर पर शुभकामनाएँ। भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद हमारे जीवन को स्वास्थ्य, खुशी और आध्यात्मिक समृद्धि से भर दे।"
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पावन अवसर पर सुख सौभाग्य की कामना की है। अपने ट्वीट में नड्डा ने लिखा है, " आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। आज का यह पावन अवसर हमारी आस्था, संस्कृति व विरासत को सहजने और उत्कर्ष प्रदान करने का है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान बलभद्र, माँ सुभद्रा और महाप्रभु जगन्नाथ जी सभी के जीवन को सुख-सौभाग्य और समृद्धि से परिपूर्ण करें। समग्र सृष्टि में नवीन उत्साह और उमंग का सृजन हो।"
इनके अलावा विभिन्न राज्यों में भी अलग अलग तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बंगाल के मुख्यमंत्री इन समारोहों में शामिल हो रहे हैं।
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी एक्स के जरिए बंगाल के जगन्नाथ धाम के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है, " आज रथ यात्रा के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान जगन्नाथ की कृपा से यह दिन सभी के लिए शांति, सौहार्द और समृद्धि लाए। आज पूरे बंगाल में लाखों लोग रथ उत्सव में शामिल होंगे। ऐतिहासिक महेश में (जहां हमने विरासत मंदिर का जीर्णोद्धार किया है), वहां एक विशाल सभा होगी; इस्कॉन कोलकाता में, मैं भगवान की यात्रा का हिस्सा बनूंगी। हम सभी दीघा के अपने नए जगन्नाथ धाम में अगले साल की रथ यात्रा का इंतजार करेंगे! जय जगन्नाथ!!!"
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज उज्जैन के जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की मंगल कामना की। वहीं गुजरात के सीएम भूपेंद्रभाई पटेल ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Lord Jagannath Rath Yatra starts today, President and Prime Minister gave best wishes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, odisha, puri, lord jagannath, president, vice president, prime minister\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved