• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में दीवार गिरने से मजदूर की मौत, तीन घायल

Laborer killed, three injured in wall collapse in Delhi - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली | बाहरी दिल्ली के बालाजी एक्शन अस्पताल में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 45 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान कमलेश्वरी यादव के रूप में हुई है, जबकि घायलों की पहचान मिथुन यादव (21), अमित यादव (22) और अजय कुमार यादव (22) के रूप में हुई है, जो झारखंड के गोड्डा जिले के निवासी हैं। ये सभी ई-ब्लॉक मादीपुर के रहने वाले थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, गुरुवार को पश्चिम विहार थाने में इस घटना के संबंध में एक पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने कहा, कमलेश्वरी यादव की बालाजी एक्शन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। कमलेश्वरी के साथ काम करने वाले तीन लोग भी घायल हो गए। उन्हें खतरे से बाहर बताया गया है और अस्पताल में उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
शुरूआती जांच में पता चला है कि कुछ मजदूर बालाजी एक्शन अस्पताल के नए भवन के बेसमेंट के लिए खोदी गई जगह से बालू हटाने का काम कर रहे थे।
अधिकारी ने कहा, दोपहर करीब 12 बजे, बेसमेंट की ओर मिट्टी की दीवार अचानक साइट पर काम कर रहे चार मजदूरों पर गिर गई।
क्राइम टीम ने घटना स्थल का भी मौका मुआयना किया है।
भारतीय दंड संहिता की धारा 288 (इमारतों को गिराने या मरम्मत करने के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 337 (मानव जीवन को खतरे में डालने वाले कार्य से चोट पहुंचाना) और 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत पश्चिम विहार थाने में मामला दर्ज किया गया है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Laborer killed, three injured in wall collapse in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: laborer, delhi, balaji action hospital, mithun yadav, amit yadav, ajay kumar yadav, jharkhand, police control room pcr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved