• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खड़गे ने इंडिया ब्लॉक सांसदों को लंच पर बुलाया,राहुल-प्रियंका पहुंचे,CEC से मुलाकात के लिए भेजेंगे पत्र

Kharge invites India Bloc MPs for lunch; Rahul and Priyanka arrive; will send letter requesting meeting with CEC - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को इंडिया ब्लॉक के सांसदों के लिए दिल्ली के जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में लंच का आयोजन किया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसद और नेता लंच में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लंच के बाद इंडिया ब्लॉक के सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात का समय मांगने के लिए एक पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। विपक्षी दल चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर CEC के साथ बातचीत करना चाहते हैं। इससे एक दिन पहले मंगलवार को इंडिया ब्लॉक के 200 से अधिक सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकालने की कोशिश की थी। हालांकि, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आकाशवाणी परिसर में करीब 8 घंटे तक धरना दिया।
धरने के दौरान दोनों नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की मांग की थी। विपक्षी सांसदों का कहना है कि चुनाव आयोग से जुड़े उनके सवालों और चिंताओं पर सीधे CEC के साथ चर्चा होनी चाहिए।
अब लंच के बाद पत्र के जरिए ज्ञानेश कुमार से मिलने का समय मांगे जाने की तैयारी है। इससे पहले हुए मार्च और धरने के बाद इंडिया ब्लॉक ने चुनाव आयोग के सामने अपनी मांगों को और मजबूती से रखने की रणनीति बनाई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Kharge invites India Bloc MPs for lunch; Rahul and Priyanka arrive; will send letter requesting meeting with CEC
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress president mallikarjun kharge, mallikarjun kharge, rahul gandhi, priyanka gandhi, chief election commissioner gyanesh kumar, gyanesh kumar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved