• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘जियो एयर फाइबर’ गणेश चतुर्थी को लॉन्च होगा : मुकेश अंबानी

Jio Air Fiber to be launched on Ganesh Chaturthi: Mukesh Ambani - Delhi News in Hindi

-20 करोड़ घरों व परिसरों में पहुंचने की योजना -रोजाना 1.5 लाख कनेक्शन लगाए जा सकते हैं -आकाश अंबानी ने की ‘जियो ट्रू 5जी डेवलपर प्लेटफ़ॉर्म’ और ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ के लॉन्च की घोषणा
-15 लाख किलोमीटर में फैला है जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर
नई दिल्ली।
जियो के एयर फाइबर का इंतजार खत्म हुआ, गणेश चतुर्थी के दिन यानी 19 सितंबर को इसे लॉन्च किया जाएगा। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना आम सभा में इसकी घोषणा की। जियो एयर फाइबर, 5G नेटवर्क और बेहतरीन वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग कर, घरों और दफ्तरों में वायलेस ब्राडबैंड सर्विस देगा। दूरसंचार के क्षेत्र में जियो एयर फाइबर के उतरने से उथल पुथल की संभावना है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सभा में मुकेश अंबानी ने कहा कि “1 करोड़ से अधिक परिसर हमारी ऑप्टिकल फाइबर सर्विस, जियो फाइबर से जुड़े हैं। अभी भी लाखों परिसर ऐसे हैं जहां वायर कनेक्टिविटी देना मुश्किलों भरा है। जियो एयर फाइबर इस मुश्किल को आसान करेगी। इसके जरिए हम 20 करोड़ घरों और परिसरों तक पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। जियो एयर फाइब के आने से हर दिन जियो 1.5 लाख नए ग्राहक जोड़ पाएगा।“
बताते चलें कि जियो का ऑप्टिकल फाइबर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरे भारत में 15 लाख किमी तक फैला हुआ है। ऑप्टिकल फाइबर पर ग्राहक औसतन प्रति माह 280 जीबी से अधिक डेटा का उपयोग करता है, जो जियो की प्रति व्यक्ति मोबाइल डेटा खपत से 10 गुना अधिक है।
वार्षिक आम सभा में जियो एयर फाइबर के साथ ही ‘जियो ट्रू 5जी डेवलपर प्लेटफ़ॉर्म’ और ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ के लॉन्च की भी घोषणा की गई। लॉन्च की घोषणा करते हुए जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कहा कि, “हम एक ऐसा प्लेटफॉर्म बना रहे हैं जो भारतीय उद्यमों, छोटे व्यवसायों और प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप्स के डिजिटल दुनिया के साथ इंटरेक्शन के तरीकों को बदल देगा। उद्यमों की जरुरतों को ध्यान में रख कर जियो ने 5G नेटवर्क, एज कंप्यूटिंग और एप्लिकेशंस को मिलाकर एक व्यापक प्लेटफ़ॉर्म बनाया है। दूसरी तरफ ‘जियो ट्रू 5जी लैब’ में हमारे प्रौद्योगिकी भागीदार, उद्योगों को लिए-विशिष्ट समाधानों का विकास, परीक्षण और सह-निर्माण कर सकते हैं। जियो ट्रू 5जी लैब रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क, नवी मुंबई में स्थित होगी।“

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jio Air Fiber to be launched on Ganesh Chaturthi: Mukesh Ambani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, jio, air fiber, ganesh chaturthi, reliance industries, chairman, mukesh ambani, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved