• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

जन आक्रोश रैली : कांग्रेस का मोदी पर हमला, देश में चलेगी परिवर्तन की आंधी

नई दिल्ली। मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में जन आक्रोश रैली का आयोजन कर रही है। इस रैली में शामिल होने के लिए देशभर से भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकता दिल्ली पहुंच रहे हैं। जमीनी स्तर पर अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करने में कांग्रेस कोई कोर-कसर नहीं छोडऩा चाहती है। माना जा रहा है कि बीते चार सालों से केंद्र की सत्ता से दूर कांग्रेस पार्टी इस जन आक्रोश रैली के माध्यम से 2019 आम चुनाव का शंखनाद करने वाली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस रैली को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, मैं जहां भी जाता हूं, लोगों से पूछता हूं खुश हो तो जवाब मिलता है- नहीं। पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वायदा कर देते हैं, पर सच्चाई नहीं होती। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि हिंदुस्तान आस्था का देश, मंदिरों-मस्जिदों-चर्चों का देश है। मोदी भाषण देते हैं और लोग उसमें सच्चाई खोजते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी भ्रष्टाचार का विरोध करते हैं और कर्नाटक में उनके पीछे बीएस येदियुरप्पा खड़े होते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने कहा कि मैं 500-1000 रुपए के नोट बंद कर रहा हूं तो लोग उनके साथ खड़े हुए। लोगों ने अपनी जेब से पैसा निकालकर बैंकों में दिया, बाद में पता चला कि आपकी जेब से पैसा निकलकर नीरव मोदी की जेब में चला गया। प्रधानमंत्री ने नीरव मोदी के खिलाफ कुछ नहीं बोला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सेना के पास हथियार नहीं है, पैसा नहीं है और सरकार राफेल विमान को महंगे दामों में खरीद रही है। मोदी ने राफेल विमान का ठेका अपने दोस्त को दिया। राहुल ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह का मामला उठाया।
राहुल ने कहा कि, पूरे देश को न्याय देने वाले सुप्रीम कोर्ट के 4 जज देश के लोगों से न्याय मांगते हैं, मोदी जी चुप रहते हैं। सुप्रीम कोर्ट के जज लोया का नाम लेते हैं, मोदी जी चुप रहते हैं। हर मंत्री के पास आरएसएस का ओएसडी है। हिंदुस्तान के हर संस्थान को बर्बाद किया जा रहा है और मोदी जी चुप हैं। राहुल ने कहा कि, आईआईटी, आईआईएम में हर संस्थान में आरएसएस के लोग भरे जा रहे हैं। 2 करोड़ रोजगार की बात की थी, रोजगार छोड़ो 8 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। राहुल गांधी ने कहा कि, चीन हमारे मुकाबले काफी लोगों को रोजगार दे रहा है।
राहुल ने कहा, कांग्रेस के बिना इस देश का किसान जी नहीं सकता है। अगर कांग्रेस खड़ी नहीं होती तो देश के किसानों की जमीन नरेंद्र मोदी छीनकर ले जाते। दलितों, आदिवासियों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा। रोहित वेमुला को मार दिया, उना में दलितों को पीटा गया और मोदी चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि, मोदी जी कहते थे, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, मोदी जी को पहली बार लोगों ने विदेश में बताया कि यूपी और जम्मू में आपके लोग ही यह काम नहीं कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि, किसानों के सामने बड़ी समस्या है, मोदी जी उनका एक रुपया कर्ज माफ नहीं करते हैं। मैं मोदी जी के पास किसानों का कर्ज माफ करवाने गया, उनके मुंह से से एक शब्द नहीं निकला। अरुण जेटली कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ करना हमारी पॉलिसी नहीं है।
राहुल ने कहा कि, प्रधानमंत्री चीन में गए, मैंने अखबार में पढ़ा कि दोनों चाय चख रहे हैं, बिना एजेंडे के बात कर रहे हैं। पहले दोनों नेता गुजरात में झूला झूले, अब ये चाय चख रहे हैं, चीन डोकलाम में है, बॉर्डर पोस्ट बना रहा है और भारत के पीएम बिना एजेंडे के वहां बैठे हुए हैं। पीएम मोदी ने चीन में डोकलाम पर एक शब्द नहीं बोला। किसी भी पीएम ने आजतक ऐसा काम नहीं किया, जो नरेंद्र मोदी कर रहे हैं, इसलिए लोगों में गुस्सा है। मोदी जी ने कहा था कि 70 साल कांग्रेस ने कुछ नहीं किया, मुझे 60 महीने दो मैं देश बदल दूंगा।
60 महीनों में मोदी जी ने देश को बेरोजगारी दी, गब्बर सिंह टैक्स दिया, छोटे दुकानदारों को खत्म किया, चीन के सामने खड़े नहीं हो पाए। हिंदुस्तान की इमारत के लिए कांग्रेस पार्टी पानी है, जैसे हर इमारत के लिए पानी सबसे जरूरी होता है। हमने देश को जोडऩे का काम किया है, हमने देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों की रक्षा करने का काम किया है, ये हमारा काम है।
आगे पढ़े:- मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार से पूछे ये सवाल--

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Jan Aakrosh rally LIVE UPDATES : congress president rahul gandhi jan akrosh rally delhi ramlila maidan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jan aakrosh rally, live updates, congress president rahul gandhi, rahul gandhi, rahul gandhi jan akrosh rally, delhi ramlila maidan live updates, delhi ramlila maidan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved