• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'यह संस्मरण है या उसका सियासीकरण', सोनिया गांधी की किताब पर विवाद को लेकर बोले मुख्तार अब्बास नकवी

Is this a memoir or a politicization of one, Mukhtar Abbas Naqvi speaks on the controversy surrounding Sonia Gandhi book. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब पर जारी विवाद को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह लेखक और प्रकाशक के बीच का मामला है। वे तय करेंगे कि यह संस्मरण है या उसका सियासीकरण है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "यह सोनिया गांधी का संस्मरण है या कल्पना है, ये तो लेखक और प्रकाशक के बीच की बात है। प्रकाशक और लेखक ही तय करेंगे कि यह संस्मरण है या उसका सियासीकरण है। मुझे लगता कि इसमें किसी को राजनीति करने की जरूरत है। आप अगर संस्मरण के नाम पर कल्पनाएं लिख कर रहे हैं और उनमें भी कई तरह के फ्रिक्शन हों या फर्जी और मनगढ़ंत किस्से-कहानियां हों तो निश्चित रूप से उसमें प्रकाशक के साथ भी जिम्मेदारी होती है।" मुख्तार अब्बास नकवी ने महिला आरक्षण परिसीमन को लेकर विशेष सत्र बुलाने की तैयारी पर कहा, "सरकार की जिम्मेदारी होती है कि देश और समाज के सरोकार से जुड़े हुए कामकाज को संसद में पूरा किया जाए। विपक्ष की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि संसद की बहस और फैसलों में बराबर के हिस्सेदार बनें। अफसोस की बात है कि कांग्रेस समेत अन्य विपक्ष दल बहस और चर्चा से अधिक हंगामा करते हैं।"
नकवी ने कहा कि विपक्ष पूरी संसदीय व्यवस्था, संविधान और लोकतंत्र को लेकर सवाल खड़ा करता है। इसलिए सवाल और बवाल विपक्ष का मिजाज है। यह उसका भला नहीं कर रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार दिवसीय मध्य एशिया दौरे पर कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी दुनिया में भारत की धाक और धमक को धारदार बनाया है। चाहे वो सुरक्षा का मुद्दा हो, चाहे समाज और देश के समृद्धि का मुद्दा हो, वहां पर भारत को मजबूती मिले, वहां पर वो लगातार काम करते रहे हैं।"
भाजपा नेता ने कर्नाटक वाल्मीकि घोटाला पर कहा, "कांग्रेस और करप्शन का गहरा याराना है। ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। इसी वजह कांग्रेस का इतिहास इतना दागी है कि वर्तमान बागी हो गया है। जहां कांग्रेस का कुछ बचा हुआ वर्तमान दिखता है, वो भी एक तरीके से दागी होता जा रहा है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Is this a memoir or a politicization of one, Mukhtar Abbas Naqvi speaks on the controversy surrounding Sonia Gandhi book.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sonia gandhi book, sonia gandhi, mukhtar abbas naqvi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved