• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब अपने ही घर पर साउथ अफ्रीका से भारत का सामना, जानिए कब-कब खेले जाएंगे मैच?

India will now face South Africa at home. Find out when the matches will be played. - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाने के बाद टी20 सीरीज अपने नाम की। अब टीम इंडिया 14 नवंबर से साउथ अफ्रीका के विरुद्ध अपने ही घर पर टेस्ट और सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने जा रही है। पहला मैच कोलकाता में खेला जाएगा। इसके बाद 22 नवंबर से गुवाहाटी में दूसरे मुकाबले की शुरुआत होगी। दोनों देश तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेंगे। पहला मैच रांची में 30 नवंबर से खेला जाएगा, जिसके बाद 3 दिसंबर को रायपुर में दूसरे मुकाबले का आयोजन होगा। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाना है।
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 दिसंबर से कटक में पहला टी20 मुकाबला खेला जाएगा। 11 दिसंबर को न्यू चंडीगढ़ में सीरीज का दूसरा मैच होगा। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर को धर्मशाला में खेला जाना है। 17 दिसंबर को लखनऊ में चौथा टी20 मैच होगा, जबकि 19 दिसंबर को अहमदाबाद में पांचवां मुकाबला आयोजित होगा।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है, जबकि ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान होंगे। मोहम्मद शमी एक बार फिर टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं।
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल टीम के संतुलन को मजबूती देते नजर आएंगे, जबकि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी का आक्रमण संभालेंगे। इनके अलावा आकाश दीप को भी टीम में स्थान मिला है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से अहम साबित होगी।
भारत की टेस्ट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आकाश दीप।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India will now face South Africa at home. Find out when the matches will be played.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: india, south africa, home, matches, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved