• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोविड-19 के मामले में भारत अभी तीसरे चरण में नहीं : मंत्रालय

India not yet in third phase in case of Kovid-19: Ministry - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की कि कोरोनोवायरस का प्रकोप अभी लोकल ट्रांसमिशन स्टेज यानी दूसरे चरण में ही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि कोरोना भारत में अभी तीसरे चरण यानी कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज में नहीं पहुंचा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण चार लोगों की मौत हुई है और 92 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश में 1071 कुल मामले सामने आए हैं और भारत में मौतों की संख्या 29 हो गई है। अग्रवाल ने कहा कि अभी तक कोरोना के कुल 99 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से 'क्या करें और क्या न करें' से संबंधित हिदायतों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि वायरल संक्रमण की प्रारंभिक पहचान बीमारी से लड़ने में बहुत महत्वपूर्ण है। पिछले 24 घंटों में आए 92 नए मामलों और चार मौतों के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,071 तक पहुंच चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 10 आपातकालीन समूहों का गठन चिकित्सा आपातकाल, अस्पताल प्रबंधन, सामुदायिक जुटाव इत्यादि पर ध्यान केंद्रित करने के लिए किया गया है और कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया गया है।
अग्रवाल ने कहा, "कोरोनावायरस के अधिकांश पॉजिटिव मामलों में एक यात्रा इतिहास रहा है।"
उन्होंने कहा, "हमें सामाजिक दूरी बनाए रखनी चाहिए। यहां तक कि एक व्यक्ति की लापरवाही भी कोरोनावायरस के प्रसार में एक बड़ी भूमिका निभा सकती है।"
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डॉ. रमन गंगाखेडकर ने कहा कि 38,442 कोरोनावायरस परीक्षण अब तक किए गए हैं और यह अभी भी अपनी परीक्षण क्षमता के 30 प्रतिशत से कम है। उन्होंने कहा कि 47 निजी प्रयोगशालाओं ने तीन दिनों में 1,334 लोगों का परीक्षण किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-India not yet in third phase in case of Kovid-19: Ministry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union health ministry, kovid-19 affairs, india, no phase iii, ministry, coronavirus, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved