• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक का मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग; दिल्ली की सड़कों पर विपक्ष का प्रदर्शन

INDIA Bloc marches against SIR, demands resignation of Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar; opposition protests on Delhi streets - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने दिल्ली में ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ शुरू किया है। करीब 19 विपक्षी दलों के सांसद इस मार्च में शामिल हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मार्च में मौजूद हैं। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) और DMK इस प्रदर्शन का हिस्सा नहीं हैं। विपक्षी सांसद नए संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च कर रहे हैं। सांसदों के हाथों में ‘सेव डेमोक्रेसी’ के बैनर नजर आ रहे हैं और प्रदर्शनकारी ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगा रहे हैं।
चुनाव आयोग तक INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने कहा, "गणेश जी गलत कामों में मदद नहीं करते हैं। हम गणेश जी की पूजा से ही प्रार्थना शुरू करते हैं; वे हमारी रक्षा करेंगे।"

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा, "BJP संविधान की बात कैसे कर सकती है, जब वे 150 सांसदों को सस्पेंड कर देते हैं और कई कानून पास करते हैं? भारत के चुनाव आयोग की तरफ़ से सफ़ाई देने वाली BJP कौन होती है?"
INDIA ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च पर कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा, "चुनाव आयोग ने जिस तरह से मताधिकार छीनने का काम किया है उसके खिलाफ आज राहुल गांधी की अगवाई में चुनाव आयोग के खिलाफ पूरा INDIA ब्लॉक प्रदर्शन करने जा रहा है। राहुल गांधी उसका नेतृत्व करेंगे। जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होगा तब तक हम छोड़ेंगे नहीं।"
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "इस देश में वोट का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। ये देश के संविधान ने देश के लोगों को दिया है। उस अधिकार को अगर छीना जाएगा तो विपक्ष मूक दर्शक नहीं बनेगा..."

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-INDIA Bloc marches against SIR, demands resignation of Chief Election Commissioner (CEC) Gyanesh Kumar; opposition protests on Delhi streets
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: seo-friendly keywords india bloc march, india bloc protest, save democracy march, sir protest, sir voter list revision, special intensive revision sir, sir latest news, sir controversy, chief election commissioner gyanesh kumar, gyanesh kumar resignation, gyanesh kumar latest news, gyanesh kumar controversy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved