#ITRaid नई दिल्ली। बीबीसी के दिल्ली-मुंबई स्थित दफ्तरों पर आयकर विभाग के सर्वे के बाद हर तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। अब इस मामले पर बीबीसी का आधिकारिक बयान भी सामने आ गया है। बीबीसी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि आयकर विभाग के सर्वे पर हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीबीसी न्यूज प्रेस टीम ने अपने बयान में कहा कि आयकर अधिकारी इस समय नई दिल्ली और मुंबई में बीबीसी कार्यालयों में हैं और हम पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि यह स्थिति जल्द से जल्द सुलझ जाएगी।
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह से ही इनकम टैक्स विभाग ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग सर्विसेस (बीबीसी) के मुंबई-दिल्ली दफ्तर पर सर्वे कर रही है। सूत्रों की माने तो टैक्स चोरी से जुड़े मामले को लेकर यह सर्वे किया जा रहा है।
जानकार सूत्रों के मुताबिक सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए बोल दिया है। इस कार्रवाई के बारे में लंदन हैड क्वार्टर में जानकारी दी गई है। बीबीसी के भारत में अन्य दफ्तरों पर सर्वे की सूचना है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बीबीसी ने गुजरात दंगों व प्रधानमंत्री मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी कर दी थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद भारत में डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया था।
साबरमती TO नैनी जेल : यूपी पुलिस अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज पहुंची, काफीला नैनी जेल से 50 किमी दूर
अदाणी मामले की जांच से डरी सरकार, राहुल के सवालों का जवाब नहीं: खड़गे
राष्ट्रपति मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंची...देखे तस्वीरें
Daily Horoscope