• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पश्चिमी विक्षोभ का असर: NCR में बदलेगा मौसम, सर्द हवाओं के साथ बारिश और तूफान के आसार

Impact of Western Disturbance: Weather to Change in NCR, Rain and Thunderstorms Expected with Cold Winds - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली । उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार 1 फरवरी से एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं चलेंगी, जिसका सीधा असर दिल्ली-एनसीआर, नोएडा, गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में महसूस किया जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार 1 फरवरी को एनसीआर में गरज के साथ बारिश की संभावना है। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है, जबकि शाम और रात के समय तेज सतही हवाओं, बिजली चमकने और हल्की से बहुत हल्की बारिश के आसार हैं। तापमान अधिकतम करीब 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
मौसम में बदलाव के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिलहाल राहत नहीं देता दिख रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एक्यूआई रेड और ऑरेंज जोन के बीच बना हुआ है। दिल्ली के विवेक विहार में एक्यूआई 344, वजीरपुर 332, आनंद विहार 331, आरके पुरम 327, रोहिणी 312, सिरीफोर्ट 326 और अशोक विहार 312 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं चांदनी चौक (287), मथुरा रोड (291), बवाना (262), सोनिया विहार (268) और पुसा (215) ऑरेंज जोन में बने हुए हैं।
एनसीआर के अन्य शहरों की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। लोनी, गाजियाबाद में एक्यूआई 328, वसुंधरा 318, जबकि संजय नगर 238 दर्ज किया गया। नोएडा में सेक्टर-125 (323), सेक्टर-116 (322) और सेक्टर-1 (305) रेड जोन में हैं, जबकि सेक्टर-62 में एक्यूआई 185 दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति दर्शाता है। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-V में एक्यूआई 338 और नॉलेज पार्क-III में 287 रिकॉर्ड किया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार बारिश और तेज हवाओं के कारण आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता में कुछ हद तक सुधार की उम्मीद की जा रही है, लेकिन तब तक लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Impact of Western Disturbance: Weather to Change in NCR, Rain and Thunderstorms Expected with Cold Winds
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: thunderstorms, ncr, rain, impact of western disturbance, western disturbance, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved