• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

ICMR के एक अध्ययन से खुलासा, भारत में चमगादड़ों की 2 प्रजातियों में मिला कोरोनावायरस

नई दिल्ली।देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या बढती जा रही है। इसी बीच, कोरोनावायरस इंसानों तक कैसे पहुंचा, इसका पता लगाने के लिए दुनिया भर के वैज्ञानिक जुटे हुए हैं। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने एक अध्ययन में कहा है कि भारतीय चमगादड़ों में रोगजनक कोरोनावायरस पाए जाने से उनमें नोवेल वायरस के लिए स्क्रीनिंग किए जाने की आवश्यकता रेखांकित होती है। यह अध्ययन भारतीय चमगादड़ों में कोरोनावायरस परिसंचरण को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की एक स्टडी के अनुसार, केरल, हिमाचल प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के चमगादड़ों की एक प्रजाति में कोरोनावायरस की मौजूदगी पाई गई है। हाल ही में यह बात सामने भी आई थी कि कोरोनावायरस महामारी, जो चीन के वुहान शहर से फैली थी, वह चमगादड़ों से ही उत्पन्न हुई है। आईसीएमआर के शोध में पहली बार इन चार राज्यों से दो अलग-अलग प्रजातियों के चमगादड़ों पटरेपस और रॉटेटस प्रजाति में एक अलग तरह का बैट कोरोनावायरस पाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-ICMR study:Coronaviruses found in two Indian bat species
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, covid-19, coronavirusindia, lockdownindia, covid-19india, icmr, कोरोना वायरस, कोविड-19\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved