नई दिल्ली।त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब के बाद अब गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने बयान को लेकर काफी सुख्र्रियां बटोर रहे है। विजय रूपाणी ने पौराणिक चरित्र नारद के बारे में कहा है कि वे गूगल की तरह सब कुछ जानते थे। देवर्षि नारद जयंती मनाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि नारद को उसी तरह से पूरी दुनिया के बारे में जानकारी थी, जैसा कि आजकल के इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को है। रूपाणी ने कहा, यह आज भी प्रासंगिक है कि नारद एक सूचनाएं रखने वाले व्यक्ति थे। वह पूरी दुनिया की जानकारी रखते थे। मानवता की भलाई के लिए सूचनाएं इक_ा करना उनका धर्म था और आज भी इसी की जरूरत है।
रूपाणी ने कहा, गूगल उसी तरह से सूचना का स्रोत था जैसे नारद थे। दुनिया में जो कुछ हो रहा हो, वे उसकी जानकारी रखते थे। लोकतंत्र में मीडिया के महत्व पर अपने विचार रखते हुए रूपाणी ने इस बारे में पीएम मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि मीडिया सरकार के कामकाज पर टिप्पणी कर सकती है, लेकिन उसे निष्पक्ष और विश्वसनीय होना चाहिए।
PM मोदी ने किया भारतीय प्रवासियों को संबोधित, कहा- आज दुनिया को भगवान बुद्ध के विचारों पर चलने की जरुरत है
जातीय जनगणना को लेकर सभी दलों की सहमति नहीं आई है, आने के बाद ही होगी बैठक - नीतीश
हज 2022 के ट्रेनिंग कार्यक्रम में बोले नकवी: दशकों से हज सब्सिडी के बल पर चला सियासी छल
Daily Horoscope