• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला, राहुल गांधी ने जताया दुख

Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe attacked, Rahul Gandhi expressed grief - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दुख जताया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। आबे भारत-जापान संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के सूत्रधार रहे हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।"

राज्य के मीडिया ने एक रिपोर्ट में कहा कि शिंजो आबे, जो जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री थे, उनपर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि नारा शहर में वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। भाषण के दौरान ही उन्हें गोली मारी गई। पीछे से एक शख्स वहां पहुंचा और हमला किया।

वहीं पुलिस ने इस मामले में एक 40 वर्षीय संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

स्थानीय दमकल विभाग का कहना है कि शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट में हैं और उन्हें मेडवेक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है।

बीबीसी के अनुसार, जापान में आधिकारिक तौर पर किसी मौत की पुष्टि होने से पहले कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट शब्द का इस्तेमाल अक्सर किया जाता है।

एनएचके की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि साइट पर एक गोली चलने की आवाज सुनी गई और शिजों का खून बहता देखा गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Japanese Prime Minister Shinzo Abe attacked, Rahul Gandhi expressed grief
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: japan, former prime minister shinzo abe, attacked, rahul gandhi expressed grief, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved