• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'भारत रत्न' देने की मांग, जेडीयू नेता केसी त्यागी ने लिखा पत्र

Demand for Bharat Ratna for Bihar Chief Minister Nitish Kumar; JDU leader KC Tyagi writes letter - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को पत्र लिखकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देश का सर्वोच्च सम्मान देने की मांग की। केसी त्यागी ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार 'भारत रत्न' के योग्य हैं। उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाए। केसी त्यागी ने पत्र में लिखा, ''30 मार्च 2024 हमारे पुरखों के सम्मान का दिन है। आपके प्रयासों से उन्हें 'भारत रत्न' के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया गया था। स्व. चौधरी चरण सिंह एवं स्व. कर्पूरी ठाकुर द्वारा किए गए जनहित एवं कृषक, हाशिए पर गए लोगों को संगठित कर उन्हें सम्मान दिलाने का सार्थक प्रयास किया गया था।''
पत्र में आगे लिखा है, ''आपके इन्हीं प्रयासों से अभिभूत होकर निवेदन है कि समाजवादी आंदोलन के बचे अनमोल रत्न नीतीश कुमार भी इस सम्मान के योग्य हैं। पहले भी जीवित रहते हुए कई नायकों को यह सम्मान मिल चुका है। करोड़ों जनमानस की ओर से आपसे आशा एवं निवेदन है कि प्रिय नेता नीतीश कुमार को इस सम्मान से नवाजा जाए ताकि इतिहास आपके प्रयासों को देर तक सराहे।''
हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब नीतीश कुमार के लिए 'भारत रत्न' की मांग उठी हो। इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी नीतीश कुमार के साथ-साथ ओडिशा के पूर्व सीएम नवीन पटनायक के लिए 'भारत रत्न' की मांग कर चुके हैं।
दिसंबर 2024 में गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि नीतीश कुमार ने राज्य के विकास के लिए काम किया है। नवीन पटनायक ने भी वर्षों तक ओडिशा की सेवा की है। ऐसे लोगों को भारत रत्न जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया जाना चाहिए।
मौजूदा समय में नीतीश कुमार दसवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं। हालांकि, ऐसे बहुत कम लोग ही हैं, जिन्हें जीवित रहते देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया हो।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Demand for Bharat Ratna for Bihar Chief Minister Nitish Kumar; JDU leader KC Tyagi writes letter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, janata dal united, leader kc tyagi, prime minister narendra modi, bihar, chief minister nitish kumar, bharat ratna, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved