• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली : आईजीआई एयरपोर्ट पर रूसी, ताजिकिस्तान नागरिक सोने के साथ गिरफ्तार

Delhi: Russian, Tajikistan nationals arrested with gold at IGI Airport - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने सोमवार को कहा, ''5.488 किलोग्राम सोने के बिस्कुट की तस्करी के आरोप में एक रूसी और एक ताजिकिस्तान नागरिक को गिरफ्तार किया। सोने की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।'' एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि आरोपियों को 31 अगस्त को प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ा गया था। अधिकारी ने कहा कि सामान की गहन जांच और आरोपी की व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप 2,72,98,540 रुपये के सोने के बिस्कुट के रूप में कुल 5.488 किलोग्राम वजन का सोना बरामद हुआ।
अधिकारी ने कहा कि बरामद सोना सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है और दोनों व्यक्तियों को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi: Russian, Tajikistan nationals arrested with gold at IGI Airport
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, indira gandhi international airport, customs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved