नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली में रविवार को सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। साथ ही चुनाव अधिकारियों को हिदायत दी कि वे इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी विचारधारा, हिंदुस्तान की विचारधारा, हिंदू धर्म और दुनिया के हर धर्म की विचारधारा कहती है कि सत्य सबसे जरूरी है। हिंदुस्तान में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई हो रही है। इस लड़ाई में चुनाव आयोग, भाजपा की सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार, सुखबीर सिंह संधू, विवेक जोशी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्य-असत्य की इस लड़ाई में ये चुनाव आयुक्त भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने चुनाव आयुक्तों को बचाने के लिए कानून बदल दिया, जिसमें ये कुछ भी करें, इन पर कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता, लेकिन याद रखिए हम इन चुनाव आयुक्तों की रक्षा करने वाले कानून को बदलेंगे और इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने कहा कि गांधीजी कहते थे, सत्य सबसे जरूरी चीज है। हमारे धर्म में ‘सत्यम शिवम् सुंदरम्’ और ‘सत्यमेव जयते’ के बारे में भी कहा गया है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं, विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है। जिसके पास शक्ति है, उसे माना जाता है। यह आरएसएस और मोहन भागवत की सोच है। जहां एक तरफ हमारा धर्म कहता है कि सत्य सबसे जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ मोहन भागवत कहते हैं, सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है। आज देश में सत्य और असत्य के बीच लड़ाई है। हम सत्य के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह और आरएसएस की सरकार को हिंदुस्तान से हटाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा का आत्मविश्वास खत्म हो चुका है क्योंकि उन्हें पता है कि हमारी वोट चोरी पकड़ी गई है। अमित शाह भी तभी तक बहादुर हैं, जब तक इनके हाथ में सत्ता है।
वहीं कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनाव आयोग पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भाजपा को चुनाव आयोग की जरूरत है, क्योंकि उसके बिना नरेंद्र मोदी चुनाव नहीं जीत सकते। हमें चुनाव आयोग के तीन अधिकारियों के नाम नहीं भूलने हैं, क्योंकि ये लोग लोकतंत्र पर वार कर रहे हैं। इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा विपक्ष कह रहा है कि चुनाव आयोग पर हमें भरोसा नहीं रहा। चुनाव प्रक्रिया के हर कदम को चुनाव आयोग ने संदिग्ध बना दिया है। आज देश की हर संस्था को मोदी सरकार ने अपने सामने झुका दिया है।
उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देती हूं, भाजपा एक बार बैलेट पेपर पर निष्पक्ष चुनाव लड़ ले। ये कभी नहीं जीत पाएंगे और यह बात भाजपा भी जानती है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हालात ये हैं कि पिछले आम चुनाव में मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया, कांग्रेस का बैंक अकाउंट बंद कर दिया गया, भ्रष्टाचार के नाम पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों का दिल कमजोर था, जो इस दबाव को सह नहीं पाए, वे भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ऐसे नेताओं को अपने वॉशिंग मशीन में धोकर पाक-साफ बनाती रही।
उन्होंने यह भी कहा कि संसद में जब मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया तो मोदी सरकार नहीं मानी। आखिर में सरकार ने कहा कि हम पहले ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा करेंगे, फिर एसआईआर और वोट चोरी पर बात करेंगे। सदन में हम ‘वंदे मातरम’ पर चर्चा करते रहे, लेकिन मोदी सरकार में जनता के मुद्दों पर बात करने की हिम्मत नहीं दिखी।
--आईएएनएस
बर्फ के नीचे जमी रहने वाली अंटार्कटिका की अनोखी अन्टर-सी झील
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, तिथि संयोग से इस बार 8 दिन का पर्व, अष्टमी-नवमी एक ही दिन
अक्षरा सिंह की 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर रिलीज, दहेज के लोभियों को सबक सिखाने की अनोखी गाथा
रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'धुरंधर द रिवेंज', सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा आरोप
Why is Liquid Fund Better than Savings Account?
जब जीवन उलझा हो, तो शब्द ही जमीन देते हैं : लिसा रे
राशिफल 13 मार्च 2026:ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’: पहला दिन वर्ल्डवाइड 200 करोड़ और भारत में 150 करोड़ की उम्मीद, लिखा जाएगा नया इतिहास
महक चहल ने शतरंज की बाजी की तरह जिंदगी में भी जीतने की दी सीख
मुश्किल घड़ी के 'असली हीरो': सायरा बानो की नज़र में ऐसे हैं आमिर खान
जयपुर के DD सिनेमाज में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के लिए खास तैयारी, साउंड सिस्टम अपग्रेड
ऑस्कर अवार्ड की इस दिन होगी घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट
फराह खान ने 18 साल बाद 'सौ दर्द' गाने की शूटिंग की बताई खास सच्चाई
चैत्र नवरात्र - यहां दिव्य शक्ति करती है मां शारदा का शृंगार, लगता है भव्य मेला
देश की अग्रणी कंपनी का दावा, पेट्रोल-डीजल कारों के बराबर हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की कीमत
आईपीएल 2026: केविन पीटरसन ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर पद से इस्तीफा दिया
आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं
मलाइका अरोड़ा ने लॉन्च किया नया लाइफस्टाइल ब्रांड 'मेजॉय'
ओपिनियन पोल : पश्चिम बंगाल में चौथी बार सीएम बन सकती हैं ममता बनर्जी, भाजपा को भी बड़ी बढ़त

5 राज्यों में चुनावों की घोषणा : बंगाल में BJP की बड़ी चुनौती, असम में विपक्षी एकजुटता का टेस्ट और तमिलनाडु में द्रविड़ दुर्ग बचाने की जंग

कमजोर टैक्स सिस्टम बना रोड़ा, आईएमएफ से एक अरब डॉलर की किस्त पर पाकिस्तान की बातचीत ठप
राशिफल 15 मार्च 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानें ग्रहों का प्रभाव
मलाइका अरोड़ा ने लॉन्च किया नया लाइफस्टाइल ब्रांड 'मेजॉय'
ऑस्कर अवार्ड की इस दिन होगी घोषणा, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव टेलीकास्ट
महक चहल ने शतरंज की बाजी की तरह जिंदगी में भी जीतने की दी सीख
जब जीवन उलझा हो, तो शब्द ही जमीन देते हैं : लिसा रे
आमिर खान के जन्मदिन पर 'जग्गू दादा' ने बरसाया प्यार, शुभकामनाएं दीं
फराह खान ने 18 साल बाद 'सौ दर्द' गाने की शूटिंग की बताई खास सच्चाई
वैष्णो देवी में जन्मदिन मनाने पर बोलीं संदीपा धर- यह मेरे लिए आध्यात्मिक जीवनशैली
अक्षरा सिंह की 'अम्बे है मेरी मां' का ट्रेलर रिलीज, दहेज के लोभियों को सबक सिखाने की अनोखी गाथा
शंकर महादेवन: कंप्यूटर साइंस इंजीनियर से लेकर सुरों के सरताज बनने का सफर, बिना सांस लिए गया था पहला गाना
भीगे ड्राई फ्रूट्स होते हैं सेहत के लिए फायदेमंद, पूरे दिन रहती हैं शरीर में एनर्जी
तनाव और चिंता को कहें अलविदा, नियमित त्रिकोणासन से पाएं हेल्दी लाइफस्टाइल
मोटापा सिर्फ बढ़ता वजन नहीं, कई बीमारियों की बड़ी वजह, आसान उपाय संग ऐसे करें कंट्रोल
हाई बीपी और शुगर के लिए संजीवनी है सुबह की सैर, जानें क्या है सैर का सही तरीका
सेहत के लिए संजीवनी है शहद और लहसुन का मिश्रण, हृदय रोगों में लाभकारी
हाइपरटेंशन से बचने के लिए अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली, खानपान में इन चीजों को करें शामिल
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
अनिद्रा से हैं परेशान? इन 7 योगासनों से पाएं गहरी और सुकून भरी नींद
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
रीढ़ की हड्डी को लचीला और मन को शांत बनाता है 'मारीच्यासन'
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
बार-बार पेट फूलना किसी बड़े खतरे का हो सकता है संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
हेल्थ टिप्स : खुश और सेहतमंद रहने का बेहतरीन तरीका है 'सेल्फ लव'
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
थायराइड को बिगाड़ सकते हैं ये आहार, जानें क्या खाए और क्या नहीं
रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा
घर में जरूर लगाए ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां
प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन, मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंद
गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ
गुनगुने नींबू पानी से लेकर जीरा पानी तक, इन देसी ड्रिंक्स से तेजी से घटेगा वजन
थायराइड से तनाव तक कई समस्याओं में लाभकारी होता है सर्वांगासन
हेल्थ टिप्स : वात, कफ और पित्त प्रवृत्ति के लिए छाछ पीने के नियम अलग, जानें कैसे सही अनुपात में करें सेवन
देखें आज 15/03/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope