नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्सटेबल की बुधवार को अज्ञात हमलावरों ने उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान राम अवतार के रूप में हुई है। उसे बीती रात 12.15 बजे गोली मारी गई जब वह मीठापुर इलाके के टंकी रोड में परिवार के किसी सदस्य के लिए ऑटो-रिक्शा लाने निकला था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राहगीरों ने राम अवतार को खून में लथपथ देखा और पुलिस को सूचित किया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राम अवतार शक्ति विहार में अपने परिवार के साथ रहता था। वह वर्ष 2003 में दिल्ली पुलिस बल में शामिल हुआ था।
एसएचओ ओ.पी ठाकुर ने बताया, ‘‘राम अवतार अंबेडकर नगर पुलिस थाने में तैनात था। वह मंगलवार शाम आठ बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर के लिए निकल गया था। वह एक बहादुर पुलिसकर्मी था।’’
पुलिस उपायुक्त चिन्मोय बिस्वाल ने कहा, ‘‘हम व्यक्तिगत शत्रुता सहित सभी संभावित कोणों के साथ मामले की जांच कर रहे हैं। हम आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों को स्कैन कर रहे हैं।’’
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope