नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाईन की सेवाएं एक बार फिर बहाल कर दी गई हैं, इसकी जानकारी दिल्ली मेट्रो की ओर से दी गई। तकनीकी खामियों के कारण सुबह ब्लू लाईन बाधित रही, हालंकी इस दौरान दफ्तर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका सेक्टर-21 और उत्तर प्रदेश में नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी तथा गाजियाबाद में वैशाली को जोड़ती है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि, मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से शुरू हो गई हैं।
इससे पहले डीएमआरसी ने बताया था कि युमना बैंक और इंद्रप्रस्थ लाइन के बीच ओवरहेड वायर क्षतिग्रस्त हो गया है। इसे ठीक किया जा रहा है। जैसे ही ओवरहेड वायर ठीक होगा इसकी जानकारी तुरंत दी जाएगी। असुविधा के लिए खेद है।
दरअसल ब्लू लाइन सर्विस पिछले दो घंटे से ज्यादा वक्त तक प्रभावित रही है। यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ के बीच ओवरहेड वायर टूटने के कारण सेवाओं में देरी हो गई है। हालंकी कुछ दिन पहले भी देर शाम इस तरह मेट्रो की सेवाएं प्रभावित हुई थीं।
आईएएनएस
दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया- बृजभूषण ने महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का कोई मौका नहीं छोड़ा
विपक्ष चुनाव के बारे में बिल्कुल अलग तरीके से सोच रहा है: राहुल
PM मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
Daily Horoscope