नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के साकेत न्यायालय परिसर में एक आईएएस महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि पीडि़त महिला मिजोरम में तैनात है और वकीलों के एक समूह ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने कहा कि मामला गुरुवार दोपहर का है, जब वह एक मामले की सुनावाई के लिए साकेत न्यायालय आई हुई थी।
पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने आईएएनएस से कहा, ‘‘पीडि़ता अधिकारी 2014 बैच की अफसर है, जो दिल्ली में 2015-16 में महरौली में एसडीएम भी रह चुकी है। जब वह अदालत कक्ष से बाहर आई तो वकीलों और उनके साथियों के एक समूह ने उनके साथ छेड़छाड़ की और बदसलूकी भी की।’’
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope