• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अनशन : सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

नई दिल्ली। उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास पर पिछले सात दिन से धरने पर बैठे मंत्री सत्येंद्र जैन की रविवार आधी रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें फौरन एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। अनशन पर बैठे जैन की तबीयत खराब होती जा रही थी। केजरीवाल ने ट्वीट किया, गुड मॉर्निंग दिल्ली, पिछली रात सत्येंद्र जैन का कीटोन लेवल बढ़ गया था और उन्हें सिर में दर्द, बदनदर्द की भी शिकायत थी। सांस लेने में परेशानी और यूरीन आने में भी समस्या थी। जिसके चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। अब वह ठीक हैं। मनीष की हड़ताल का छठा दिन है और वह ठीक हैं। सूत्रों ने बताया कि रविवार सुबह उनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट में रक्त शर्करा का स्तर प्रति डीएल 64 एमजी था जबकि मूत्र में कीटोन का स्तर काफी बढ़ा हुआ था। रक्त चाप का स्तर 96-68 था और उनका वजन 78.5 किलोग्राम मापा गया।
उधर आम आदमी पार्टी के नेता ने एलजी और पीएम मोदी पर निशाना साधने में देर नहीं की। संजय सिंह ने भी ट्वीट किया, "सतेन्द्र जैन जी की तबियत ख़राब होने की वजह से उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है, लेकिन केंद्र की सत्ता में बैठे मोदी जी और उपराज्यपाल को कोई संवेदना नहीं है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi Health Minister Satyendra Jain admitted to hospital after he falls ill during sit-in strike
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi health minister satyendra jain, satyendra jain admitted to hospital, ill during sit-in strike, satyendra jain, lok nayak jai prakash narayan hospital, delhi chief minister arvind kejriwal, arvind kejriwal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved