• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली सरकार कोरोना से मरने वाले सिपाही के परिवार को देगी 1 करोड़ रुपये:केजरीवाल

Delhi government will give 1 crore rupees to the family of a soldier who died from Corona: Kejriwal - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस के सिपाही के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की। कोरोनावायरस से संक्रमित सिपाही की मंगलवार को मौत हो गई थी। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली पुलिस के सिपाही की मौत पर शोक व्यक्त किया। बैजल ने ट्वीट किया, "दिल्ली पुलिस के सिपाही अमित की मौत की खबर से गहरा दुख हुआ। कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में उनके बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। वह एक महान योद्धा थे, जो महामारी के खिलाफ लड़ रहे फ्रंटलाइन पुलिसकर्मियों के लिए गौरव की बात है। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।" केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, "अमित जी अपनी जान की परवाह ना करते हुए करोना की इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वह खुद करोना से संक्रमित हो गए और हमें छोड़कर चले गए। उनकी शहादत को मैं सभी दिल्लीवासियों की ओर से नमन करता हूं। उनके परिवार को 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।"
सोनीपत के रहने वाले कांस्टेबल अमित उत्तर पश्चिम दिल्ली के भरत नगर पुलिस स्टेशन में तैनात थे। उनका कोरोनावायरस से मंगलवार को मौत हो गई।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi government will give 1 crore rupees to the family of a soldier who died from Corona: Kejriwal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi government will give 1 crore rupees to the family of a soldier who died from corona kejriwal, arvind kejriwal, coronavirus, covid-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved